गुरूवार, 26 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

छठ और सिंदूर पर विवादित टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में FIR

बिहार में छठ पूजा और महिलाओं द्वारा सिंदूर लगाने की परंपरा पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

छठ और सिंदूर पर विवादित टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में FIR
(फोटो: IANS)

बिहार में छठ पूजा और महिलाओं द्वारा सिंदूर लगाने की परंपरा पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को पटना के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है, जिसके लिए माहेश्वरी ने बाद में माफी भी मांग ली थी।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कॉमेडियन की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे आस्था और परंपरा का अपमान बताया है। पार्टी की ओर से FIR दर्ज कराने के बाद भाजपा नेता प्रीति शेखर ने कहा, "छठ पूजा आस्था का महापर्व है। इसे सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में मनाया जाता है।"

सिंदूर की तुलना पर भड़कीं भाजपा नेता

प्रीति शेखर ने सिंदूर लगाने की परंपरा पर की गई टिप्पणी की विशेष रूप से निंदा की। उन्होंने कहा, "इस दौरान एक परंपरा है कि महिलाएं नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं जो बिहार की एक परंपरा है। महिलाएं सनातन परंपरा का पालन करते हुए अपनी नाक तक लंबा सिंदूर लगाती हैं। इसकी तुलना पुरुष के प्राइवेट पार्ट से करना एक ओछी, अश्लील और घटिया मानसिकता को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी की सभी महिलाओं की ओर से आज कोतवाली थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।"

इसी मुद्दे पर भाजपा नेता संगीता कुमारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जिस तरह से एक कॉमेडियन ने महिलाओं और छठ पूजा पर सिंदूर की परंपरा पर कमेंट किया है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। माता सीता ने राम जी के लिए सिंदूर लगाया था। पति की लंबी उम्र के लिए हम सिंदूर लगाते हैं। उस सिंदूर पर इस तरह से छठ पूजा पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद निंदनीय, बेहद अशोभनीय है।"

मंत्री ने कहा- टिप्पणी करने का अधिकार नहीं

बिहार सरकार में मंत्री श्वेता गुप्ता ने भी इस टिप्पणी को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा, "जो भी टिप्पणी की गई, वह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और अभी उन्होंने माफी भी मांगी है।" मंत्री ने स्पष्ट किया, "छठ को लेकर या बिहार की महिलाओं को लेकर या कहीं की भी महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।" इसी दौरान मंत्री श्वेता गुप्ता ने कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को केवल लाइमलाइट में बने रहने का 'स्टंट' बताया।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →