रविवार, 15 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अपराध

श्रीगंगानगर ट्रैक ब्लास्ट: गिरफ़्तार महकदीप के परिवार का दावा- 'हमारी कोई बात नहीं सुनती थी, मर्ज़ी से आती-जाती थी'

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के सिलसिले में पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। अब उनके परिवारों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा…

श्रीगंगानगर ट्रैक ब्लास्ट: गिरफ़्तार महकदीप के परिवार का दावा- 'हमारी कोई बात नहीं सुनती थी, मर्ज़ी से आती-जाती थी'
(फोटो: IANS)

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के सिलसिले में पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। अब उनके परिवारों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि आरोपी महिला अपनी मर्ज़ी से घर आती-जाती थी और किसी की बात नहीं सुनती थी। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के सीमावर्ती इलाके कलानौर के दोस्तपुर गांव की महकदीप कौर और चौड़ेकलां गांव के दविंदर सिंह को गिरफ़्तार किया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन की बात भी सामने आई है। गिरफ़्तारी के समय आरोपियों के पास से दो पिस्तौल भी बरामद हुई हैं।

परिवार ने कहा, 'हमसे मतलब नहीं बचा था'

महकदीप कौर के पिता तिरलोक सिंह ने IANS को बताया, "वह परिवार के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुनती थी। वह हमें कुछ नहीं बताती थी। उसने यह भी नहीं बताया कि वह क्या काम करती है।" उन्होंने कहा कि महकदीप किसी से भी अच्छे तरीके से बात नहीं करती थी, जिसके चलते परिवार का भी उससे ज़्यादा मतलब नहीं रह गया था। परिवार को उसकी गतिविधियों का पता तब चला जब पुलिस घर आई।

महकदीप की मां सरबजीत कौर के अनुसार, "वह अपनी मर्जी से कहीं चली जाती थी और अपनी मर्जी से ही घर वापस आ जाती थी।" उन्होंने बताया कि महकदीप ने 12वीं तक पढ़ाई की और अपनी पसंद से शादी की थी, लेकिन करीब दो साल बाद उसका तलाक हो गया।

दूसरे आरोपी के परिवार का आरोप

वहीं, दूसरे आरोपी दविंदर सिंह की मां बलजीत कौर और चाची सुखविंदर कौर का कहना है कि दविंदर पिछले तीन महीने से महकदीप के संपर्क में था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उनके परिवार का आरोप है कि महकदीप ने प्यार और शादी का झांसा देकर दविंदर को इस "गलत काम में डाल लिया है।"

सुखविंदर कौर ने बताया कि दविंदर धमाके से दो दिन पहले दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था और तीन दिन बाद लौटा। उन्होंने यह भी दावा किया कि महकदीप ने दविंदर को एक लाख रुपए देने का वादा किया था और वह पैसे लेने जाने की बात कहकर निकला था। परिवार को पहले महकदीप के बारे में जानकारी नहीं थी। दविंदर की मां के अनुसार, जब वह घर से गया था तो अमृतसर से मोटरसाइकिल लाने की बात कहकर गया था और 7-8 नवंबर को वापस आया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →