श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे करेंगे भारत का दौरा

324
worldnews
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे करेंगे भारत का दौरा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो बहुत सारे देशों का दौरा कर चुके हैं पर इस बारी श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे भारत का दौरा करने अगले महीने भारत आने वाले है ,जहाँ पर दोनों देशों के बीच काफी अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यूंकि हिंद महासागर में चीन के बढ़ते आर्थिक दबदबे के मद्देनजर भारत ने श्रीलंका के साथ अपने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को पुराने तरह से मजबूत स्तर पर ले जाने की कोशिश शुरू कर दी है।

इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जनवरी के शुरुआत में श्रीलंका जाकर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की थी और श्रीलंकाई सेना के लिए हथियार खरीदने के लिए भारत की तरफ से पांच करोड़ डॉलर की मदद देने का वादा किया था।

इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने, समुद्री परिवहन सुरक्षा मजबूत करने एवं खुफिया सूचनाओं के लेनदेन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। भारत का प्रतिद्वंद्वी चीन लंबे समय से इस क्षेत्र में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए उसने मालदीव और श्रीलंका में बंदरगाहों और एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने के साथ ही कई एयरपोर्ट को अपग्रेड किया है।

Shashwat8 -

श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह का संचालन भी चीन अपने नियंत्रण में ले चुका है। इन सब कारणों से भारत के लिए हिंद महासागर में अपने संबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है। यही कारण है कि श्रीलंका में चीन के प्रति नरम रुख वाले राजपक्षे परिवार के सत्ता में आने के बाद से ही भारत अपने इस पड़ोसी देश को खास तवज्जो दे रहा है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में मंदिर तोड़ने के आरोप में 4 को किया गिरफ्तार

श्रीलंका भी पूरी तरह से भारत के साथ संबंधों में दोबारा गर्माहट भरने के लिए पूरा सहयोग कर रहा है वहीँ नवंबर में राजपक्षे के सत्ता संभालने के महज तीन महीने के अंदर दोनों देशों के बीच कई उच्चस्तरीय मुलाकात हो चुकी है और इसी तरह श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भी अपने पहले विदेश दौरे के लिए भारत को ही तवज्जो दी थी।