Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन J18s के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 108MP इन-डिस्प्ले कैमरा और कई खास फीचर

252
Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन J18s के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 108MP इन-डिस्प्ले कैमरा और कई खास फीचर

Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन J18s के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 108MP इन-डिस्प्ले कैमरा और कई खास फीचर

Xiaomi दो नए फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इन फोनों का कोड K8 और J18s हैं। कंपनी के इन दोनों फोन में आपको फ्लैगशिप फीचर मिलेंगे। ये फोन अंडर स्क्रीन कैमरा के साथ-साथ कई खास फीचर्स के साथ आ सकते हैं। पॉपुलर चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने J18s से जुड़े कुछ फीचर्स चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर लीक किए हैं। आइए आपको बताते हैं इस फोन जुड़ी क्या-क्या जानकारी लीक हुई है:

Gizmochina की रिपोर्ट में चीनी टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि J18s कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन होगा। बता दें कि इससे पहले Xiaomi ने MI MIX Fold को मार्च में पहले फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया था। ऐसा अनुमान है कि J18s ब्रांड का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। टिपस्टर का दावा है कि J18s में थोड़ा बदलाव है क्योंकि यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आया है। Xiaomi के नए फोन J18s में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। वहीं में फोन में लिक्विड लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम और अल्ट्रावाइड स्नैपर होने की भी उम्मीद है।

Mi Mix Fold के स्पेसिफिकेशन 
>> Xiaomi ने मी मिक्स फोल्ड फोन के लिए यू शेप हिंज का इस्तेमाल किया है, ताकि फोन अंदर की ओर फोल्ड हो सके। इस फोन में 8.01 इंच का WQHD+ फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन के कवर साइड में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। मी मिक्स फोल्ड के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले में Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है। 

>> इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। मी मिक्स फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी के साथ और 13 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

>> Xiaomi ने इस फोन में डुअल-सेल 5,020mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 37 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। मी मिक्स फोल्ड में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अपने घर पर मेडिकल ऑक्सीजन कैसे बनाएं ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link