राहुल न अपनों के हुए और न परायों के : स्मृति ईरानी

199

चुनावी महीने में सत्ता पाने की सियासत आसमान छू रही है। अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज तक किसी का साथ निभाया है? महागठबंधन ने उनका साथ छोड़ दिया। राहुल गांधी न अपनों के हुए और न परायों के।

अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने आज तक किस का साथ निभाया? महागठबंधान ने उनका साथ छोड़ दिया, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनको तवज्जो नहीं देती। आज उन्होंने लेफ्ट की पीठ पर छुरा घोंप दिया, जिनके के सहारे वो सत्ता का सुख भोग चुके हैं। तो इसलिए राहुल गांधी न अपनों के हुए न परायों के। स्मृति के इस बयान पर कांग्रेस के जवाब का इंतज़ार है।

BJP 7 -

बता दें आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन भरा है। वह दो संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी उन्हें टक्कर दे रही है वहीं वायनाड की सीट पर एनडीए और लेफ्ट के उम्मीदवार से उनका सियासी मुक़ाबला है।