बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या भारत में सट्टा वैध करना चाहिएं ?

सट्टा जिसको एक तरह का जुआ भी कहा जाता है. वर्तमान में भारत में पूरी तरह से प्रबंधित है. सट्टा लगाना भारत में कानूनी जुर्म है.

क्या भारत में सट्टा वैध करना चाहिएं ?

सट्टा जिसको एक तरह का जुआ भी कहा जाता है. वर्तमान में भारत में पूरी तरह से प्रबंधित है. सट्टा लगाना भारत में कानूनी जुर्म है. दुनिया के कई देशों में सट्टा खेलना वैध भी माना जाता है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या भारत में भी सट्टा लगाने को वैधता प्रदान करनी चाहिएं ?

विज्ञापन
वीडियो

इस सवाल के जवाब में लोगों के अलग अलग मत हो सकते हैं. यह बहस का मुद्दा रहा है. कुछ लोगों का मानना है कि सट्टा भारतीय समाज और संस्कृति के लिए सही नहीं होगा. कुछ लोग इसका समर्थन भी करते हैं कि सट्टा को वैध बनाना चाहिएं.

29 10 2020 satta 20975608
सट्टा

सट्टा को वैध करने का समर्थन करने वालों का कहना है कि भारत में सट्टा वैध नहीं है, लेकिन खेला तो फिर भी जा रहा है. जा तो इसको पूरी तरह से बंद करना चाहिए या फिर कानूनी जामा पहनाकर वैध ही बना देना चाहिए. ये कड़वी सच्चाई भी है कि कानूनी तौर पर अवैध होने के बाद भी भारत में बड़े स्तर पर सट्टा खेला जाता है. फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सट्‌टेबाजी का कारोबार 3 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा पर पहुंच चुका है. जो अपने आप में ये साबित करने के लिए काफी है कि कितने बड़े स्तर पर सट्टा खेला जाता है.

images
सट्टा

2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए गठित लोढ़ा पैनल ने सिफारिश की थी कि क्रिकेट में बेटिंग (सट्‌टेबाजी) को कानूनी दर्जा दे दिया जाए. इस में कहा गया कि सट्टे को पूरी तरह से नहीं रोका जा पा रहा है, इससे बेहतर तो ये है कि क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध कर दिया जाए. इसका एक दूसरा बड़ा फायदा ये होगा कि इससे टैक्स के रूप में सरकार को बड़े स्तर पर रकम मिलेगी. इसका विरोध करने वालों का मानना है कि टैक्स के लिए सट्टे को वैध करने का कोई औचित्य नही बनता है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल डीजल का क्या विकल्प तलाश रही है सरकार ?

सट्टा भारत में वैध होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन सट्टे को वैध करने के समर्थन और विरोध में लोगों के अलग अलग तर्क है. भारत में सट्टा अवैध होने के बाद भी कड़वी सच्चाई है कि यह बड़े स्तर पर लगाया जाता है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →