गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

चीन और मिस्र की रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, राष्ट्रपति शी चिनफिंग राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपनी पत्नी फंग लीयुएं के साथ मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह यात्रा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर…

चीन और मिस्र की रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, राष्ट्रपति शी चिनफिंग राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे
(फोटो: IANS)

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपनी पत्नी फंग लीयुएं के साथ मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह यात्रा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर हो रही है। शी चिनफिंग स्थानीय समयानुसार 1 सितंबर की रात को अपने विशेष विमान से काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राष्ट्रपति सिसी और उनकी पत्नी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन

हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति शी ने एक लिखित भाषण जारी किया। इसमें उन्होंने चीन सरकार और वहां की जनता की ओर से मिस्र की सरकार और लोगों को अभिवादन और शुभकामनाएं दीं।

रणनीतिक साझेदारी और भविष्य की रूपरेखा

अपनी यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शी चिनफिंग ने कहा कि वह राष्ट्रपति सिसी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, "एक साथ चीन-मिस्र सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के विकास की रूपरेखा खींचेंगे और चीन-मिस्र मित्रता का नया ऐतिहासिक अध्याय जोड़ेंगे।" इस दौरान समान चिंता वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

अपने संबोधन में शी ने चीन और मिस्र के गहरे ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश पुरानी सभ्यताओं वाले हैं और उनकी पारंपरिक मित्रता हजारों वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले 70 वर्षों में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति में तमाम बदलावों के बावजूद दोनों देशों ने हमेशा एकजुट होकर सहयोग किया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →