रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- BJP ‘वन मैन शो, टू मैन आर्मी’ पार्टी बन गई है

कुछ दिनों पहले तक भारतीय जनता पार्टी में रहे शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रह हैं और अपने चुनावी अभियानों में अपनी पुरानी…

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- BJP ‘वन मैन शो, टू मैन आर्मी’ पार्टी बन गई है

कुछ दिनों पहले तक भारतीय जनता पार्टी में रहे शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रह हैं और अपने चुनावी अभियानों में अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने बीजेपी को ‘वन मैन शो, टू मैन आर्मी’ क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘वन मैन शो, टू मैन आर्मी’ वाली पार्टी बन गई है।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकशाही नहीं रही, अब वहां तानाशाही हावी है। आगे उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं का हश्र देखकर मैंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। सही समय पर सही पार्टी और सही दिशा में आया हूं।

shatrughan sinha Rahul gandhi 1

शत्रुघ्न ने ये भी कहा कि भाजपा में घबराहट है, बौखलाहट है और हताशा है। चल-चलंती का बेला है। नये भारत के लिए नया प्रधानमंत्री ज़रूरी है। बता दें कि कुछ दिन पहले पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण पटना साहिब सीट से बीजेपी ने शत्रुघ्न का टिकट काट लिया था और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। टिकट कटने से नाराज़ शत्रुघ्न सिन्हा पिछले महीने ही कांग्रेस का दामन थाम लिया था और कांग्रेस ने उन्हें पटना साहिब संसदीय सीट से अपना पृत्याशी बनाया था।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →