शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

शबाना आज़मी ने बताया, आखिर क्यों कैफ़ी सा'ब ने लौटाया था पद्मश्री

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और ऑफबीट फिल्मों के लिए जाने जानी वाली शबाना आज़मी अपने विचार सोशल मीडिया पर भी बेबाकी से रखती हैं.

शबाना आज़मी ने बताया, आखिर क्यों कैफ़ी सा'ब ने लौटाया था पद्मश्री

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और ऑफबीट फिल्मों के लिए जाने जानी वाली शबाना आज़मी अपने विचार सोशल मीडिया पर भी बेबाकी से रखती हैं. शबाना आज़मी सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर भी एक्टिव रहती हैं. और अब ट्विटर पर उन्होंने एक ट्वीट करके ये बताया है कि आखिर उनके पिता ने क्यों पद्मश्री लौटा दिया था. 

विज्ञापन

आपको बता दें कि ट्विटर पर शबाना आज़मी का यह ट्वीट बेहद वायरल हो रहा है और काफी शेयर किया जा रहा है. असल में इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि किस तरह से उनके पिता ने उर्दू भाषा को उत्तर प्रदेश में दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्ज़ा दिलाने के लिए आन्दोलन में हिस्सा लिया था. 

अपने इस ट्वीट में शबाना आज़मी ने लिखा है कि “मैं लोगों को याद दिलाना चाहती हूं कि मेरे पिता कैफ आजमी ने उस समय पद्मश्री लौटाया था जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी. वे उत्तर प्रदेश के मंत्री की उस टिप्पणी का विरोध कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि उर्दू को सेकंड लैंग्वेज का दर्जा देने की मांग करने वालों का मुंह काला करके उनकी गधे पर परेड करवाई जानी चाहिए”

https://twitter.com/AzmiShabana/status/1148441169774301184

आपको बता दें शबाना आज़मी के पिता अपने जमाने के मशहूर शायर थे और उन्होंने कई फिल्मो के भी गीत लिखे थे. इसके अलावा प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन के शायरों में मंटो और कृशन चंदर के साथ इनका नाम लिया जाता था. 

इसके अलावा शबाना आज़मी ने भी अपने ज़माने में क्रांतिकारी फिल्में की है जिसमे अर्थ जैसी उम्दा फिल्मे भी शामिल हैं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →