इंदौर में सात लड़कियों को हॉस्टल से पूरी रात बाहर रहने की सजा

534

मध्य प्रदेश के इंदौर में कल एक हॉस्टल ने लड़कियों को पूरी रात बाहर रहने की सजा दी | हॉस्टल के इस निर्णय से विवाद शुरू हो गया है | दरअसल ये लड़किया हॉस्टल में किसीको बिना बताए गरबा देखने चली गयी थी | तब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हॉस्टल प्रशासन ने इन सात छत्राओं को रात भर बाहर रहने की विवादास्पद सजा सुनाई |

इस पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र धाकड़ ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों को अनुशासन का संदेश देने के लिए इन लड़कियों को सजा देनी जरुरी है | अब इन सातो लड़कियों को हॉस्टल के कमरे खाली करके डोर्मिटोरी में रहने को जाने का फरमान सुनाया गया है | डोर्मिटोरी (छात्रावास) एक ऐसी जगह होती है जहा एक बड़े कमरे में सोने की जगह होती है |

लड़कियों को रात भर हॉस्टल के बाहर रखे जाने पर उनकी सुरक्षा को धोका हो सकता था | इसपर कुलपति धाकड़ ने कहा कि ये सात लड़किया हॉस्टल प्रशासन को बगैर बताए गरबा खेलने गई और रात को देर से आई, तब उन्हें अपनी सुरक्षा का ख्याल क्यों नहीं आया? उन्होंने आगे कहा कि वो तो भगवान ने हॉस्टल प्रशासन की लाज रखी कि देर रात तक हॉस्टल के बाहर रुकने से उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई |

विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि ये सात लड़किया हॉस्टल प्रशासन की इजाजत लिए बगैर गरबा खेलने गई थी और रात में 11:30 के करीब लौटी, हॉस्टल प्रशासन ने फिर सजा के तौर पर उन्हें हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया |

^0DE831A275F23EF6801480CC5392AE4CC27A8C2019ABC138F8^pimgpsh fullsize distr -

इस घटना पर उन लड़िकियो की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है | लेकिन इस घटना की निंदा करते हुए हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है |

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या ग्रीष्मा त्रिवेदी ने कहा कि हॉस्टल प्रशासन लड़कियों के साथ अन्याय कर रहा है | पहले तो उन्हें रात भर बाहर रखा गया और अब दुसरी सजा भी सुनाकर उन्हें हॉस्टल के कमरे भी खाली करने को कहा गया है | उन्होंने आगे कहा कि हम लड़कियों के साथ इस तरह का सुलूक बर्दाश नहीं करेंगे |

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के मध्यप्रदेश यूनिट के विपिन वानखेड़े ने हॉस्टल प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर लड़कियों को हॉस्टल के कमरों से बाहर निकाला गया तो हम विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे |