रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी ने हांगकांग के उद्दोगपति ली का शिंग को पछाड़कर एशिया के दूसरे बड़े धन कुबेर बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स सूचि के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने से अम्बानी के खाते में इस वर्ष 12.1 अरब डॉलर की पूँजी जुडी जिससे उनकी कुल सम्पति 34.8 अरब डॉलर की हो गई। शिंग की पूँजी अम्बानी की तुलना में करीब डेढ़ अरब डॉलर कम 33.5 अरब डॉलर है। शिंग की परिसम्पति में पिछले एक साल के दौरान 4.85 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष को मालामाल करने में समूह की पिछले साल पेश की गई दूरसंचार कंपनी जिओ खूब योगदान कर रही है। इसमें उन्होंने जमकर निवेश किया है और अब तक 31 अरब डॉलर झोंक चुके है। कमपनी ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त में स्मार्टफोन देने की घोषणा की है। कंपनी इसके लिए उपभोक्ताओं से 1500 रूपये की जमानत राशि लेगी जिसे तीन साल बाद लौटा दिया जाएगा।
जिओ के करीब 12.5 करोड़ ग्राहकों में से केवल ढाई करोड़ ऐसे है जिनके पास स्मार्टफोन है। कंपनी ने अपने शेष 10 करोड़ ग्राहकों के लिए 4जी सेवा से आमदनी का जरिया बढ़ाने के लिए मुफ्त में फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। समूह की मुख्य कमाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से है। कंपनी तेल शोधन के मामले में निजी क्षेत्र की अग्रणी और देश की दूसरी बड़ी कंपनी है। तेल शोधन के अलावा समूह मीडिया, खुदरा कारोबार और प्राकृतिक गैस के दोहन से भी आमदनी करती है।
ग्लोबल रैंकिंग 10 पायदान सुधरी, 19वें स्थान पर मुकेश
मुकेश अंबानी ने दुनिया के अमीरों की रैंकिंग में इस साल 10 पायदान का सुधार किया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब वह दुनिया के 19वें अमीर शख्स हैं। 2016 के अंत में वह 29वीं पायदान पर थे। मुकेश अंबानी साल 2008 से 2012 तक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

