बुधवार, 12 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

SBI Jobs 2026: बैंक में नौकरी का सपना? 9000+ जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन करें, पूरी जानकारी यहाँ

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर की घोषणा की है। SBI ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के…

SBI Jobs 2026: बैंक में नौकरी का सपना? 9000+ जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन करें, पूरी जानकारी यहाँ
(फोटो: IANS)

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर की घोषणा की है। SBI ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसबीआई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, कुल 9,124 रिक्तियों में से 7,680 पद नियमित हैं, जबकि 1,444 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक परीक्षा पास करने का प्रमाण देना होगा। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) वाले उम्मीदवारों के लिए भी यही तारीख (31.12.2026) डिग्री पूरी करने की अंतिम तिथि है।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन एक बहु-चरणीय प्रक्रिया के आधार पर होगा, जिसमें ऑनलाइन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, स्थानीय भाषा में दक्षता परीक्षा (LLPT), मेरिट सूची और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। कुछ मामलों में साक्षात्कार भी हो सकता है। चयनित होने पर उम्मीदवारों को प्रति माह 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

आवेदन फॉर्म भरते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्सएस और डीएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →