सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

बेटी की इंस्टा स्टोरी की वजह से सौरभ गांगुली की हुई फजीहत

सौरव गांगुली इस समय इस चर्चा में है। चर्चा का विषय क्रिकेट नहीं है बल्कि उनकी बेटी सना गांगुली की इन्स्टाग्राम पर लगायी गयी एक स्टोरी है।

बेटी की इंस्टा स्टोरी की वजह से सौरभ गांगुली की हुई फजीहत

सौरव गांगुली इस समय इस चर्चा में है। चर्चा का विषय क्रिकेट नहीं है बल्कि उनकी बेटी सना गांगुली की इन्स्टाग्राम पर लगायी गयी एक स्टोरी है। यह इन्स्टाग्राम स्टोरी विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ देश में चल रहे विरोध पर गांगुली की बेटी सना की राय थी।

विज्ञापन

जैसे ही इन्टरनेट पर ख़बर फैली कि गांगुली की बेटी ने CAA के विरोध में पोस्ट की है तो सभी उनकी तारीफ करने लगे। लेकिन उस समय सब हैरान रह गए जब गांगुली ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा कि उनकी बेटी की अभी उतनी उम्र नहीं हुई है कि वह राजनीति जान सके। यह सब उसने प्रभावित होकर किया।

https://twitter.com/SGanguly99/status/1207340882246000640

आपको बता दें कि सौरव गांगुली के ट्वीट करने से पहले ही उनकी बेटी की इस्टा स्टोरी हट गयी थी। बेटी की राय पर गांगुली का इस तरह से स्टैंड लेना कई लोगों को अखरा। लोग कहने लगे कि इन्स्टा स्टोरी तो 24 घंटे बाद हट जाती। उसे क्यों डिलीट करवाया गया। लोगों गांगुली के इस कदम की आलोचना की।

आपको बता दें कि अभी किसी बड़े खिलाड़ी ने CAA का विरोध नहीं किया है। वर्तमान में गांगुली BCCI के प्रमुख है। इसलिए गांगुली इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं चाहते थे।

https://twitter.com/chhuti_is/status/1206961676827758592

आपको बता दें कि विवादास्पद कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज होने के साथ सना ने असहमति जताने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया और उन्होंने खुशवंत सिंह के ‘द एंड ऑफ इंडिया’ (2003 में प्रकाशित) से एक कटिंग शेयर की।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष गांगुली ने लोगों से अपनी बेटी को राजनीतिक मुद्दों से दूर रखने का अनुरोध किया। पोस्ट करते हुए गांगुली ने ट्वीट किया, "कृपया सना को इन सभी मुद्दों से दूर रखें .. यह पोस्ट सच नहीं है .. वह राजनीति में कुछ भी जानने के लिए बहुत छोटी लड़की है।"

यह भी पढ़ें: AMU की मस्जिद के मौलवी ने किया 9 साल की बच्ची के साथ रेप

हालाँकि, सना के पोस्ट पर गांगुली की टिप्पणी सोशल मीडिया पर उनके लिए अच्छी नहीं रही। लोग उन्हें सलाह देने लगे। जबकि कई लोगों को लगा कि अनुभवी क्रिकेटर को अपनी बेटी पर गर्व होना चाहिए, दूसरों ने उसे उम्र के आधार पर उसकी आवाज को खारिज नहीं करने के लिए कहा।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →