जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

797
news
जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 20 मार्च 2021 शनिवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिनरात रहेगी- रोहिणी नक्षत्र शाम 4-46 बजे तक रहेगा फिर मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा- प्रीति योग दिन मे 11-58 बजे तक रहेगा फिर आयुष्मान योग शुरू होगा- गर करण शाम 6-02 बजे तक रहेगा फिर वनिज करण शुरू होगा- चंद्रमा कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-09 बजे तक वृषभ राशि मे रहेगा फिर मिथुन राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकल सुबह 9-44 बजे से 11-15 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-21 बजे से 1-10 बजे तक रहेगा- द्विपुष्कर योग शाम 4-46 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत सिद्ध योग ओर रवि योग सुबह सूर्योदय से शाम 4-46 बजे तक रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 6-42 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-49 बजे होगा-
ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय


मेष– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सभी काम आप अपनी देखरेख में करे या विश्वासपात्र लोगो से ही करवाए तो दिन में लाभ मिलने की सम्भावना भी दिखाई दे रही है | आपके परिवार में कोई शुभ काम सम्पन्न करवा सकते है | व्यापारिक द्रष्टि से आज दिन ठीक रहेगा |


वृषभ– आपके लिए आज का दिन थोडा सा टेंशन मुक्ति पाने का है | राशी का चंद्रमा कुछ अपना प्रभाव दिखाएगा और सफलता लाभ दोनों आपके पास होंगे मगर चिंता का अंत आज हो जायेगा ऐसा कहना अभी मुश्किल है | नया काम करने से पहले परिवार में सलाह मशविरा करे |


मिथुन– आपके लिए आज का दिन ग्रहगौचर के अनुसार थोडा सा विपरीत हो गया है | इसलिए सोच समझकर और चौक्कने होकर काम करे | आज का दिन थोडा खर्चीला साबित होगा मगर खर्च अपने परिवार के लिए और अपनी सुविधा के लिए ही होगा | नया इन्वेस्ट अभी ठीक नहीं है |


कर्क– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सोचे समझे काम आपके बनते हुए नज़र आ रहे है | आपकी योग्यता के अनुसार आज आपको सम्मान भी मिलेगा | आपके पास अगर कोई प्रस्ताव पेंडिंग पड़ा है तो उस पर आज विचार करके निर्णय लिया जा सकता है |


सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है फिर भी आपको हर काम में एक से अधिक विकल्प सामने होने से सोचने विचारने पर मजबूर होना पड़ेगा | सभी काम परिवार की सहायता से पुरे करने में सफलता मिल जाएगी | निजी हित के काम पहले करे और धन का व्यवहार संभलकर करे |


कन्या– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | थोड़े थोड़े काम अब आपके बनेगे लम्बी यात्रा से थोडा परहेज करे | ज्यादा आदर्शवादी विचारों से आज दूर रहकर प्रेक्टिकल होकर सोचे और किसी व्यक्ति को भी आज अन्दर एस्टिमेंट न करे | आपकी सोच आज आपको आगे ले जा सकती है |

तुला– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रहगौचर और कुछ कुछ चिंता कारक लग रहा है अपनी सूझबुझ और समझदारी का परिचय देना होगा | सब कुछ आसानी से नहीं मिलेगा | अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न दिखाए | दुसरो के झगडे में बिच बचाव करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन कुछ कुछ परिवार की समस्या और उपलब्द साधन को सुलझाने में ही रहे ऐसा संकेत मिल रहा है | अपने रोजाना के काम से आपको रूचि हटने से पारिवारिक तनाव उभर सकता है | विवाहित लोगो को अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और खुले विचार का आदानप्रदान करना चाहिए


धनु– आपके लिए आज का दिन शुभ दिन है | खूब आनंद और मनोरंजन से भरा दिन है | पारिवारिक समस्याओं पर विचार और निवारण करने के लिए प्रयास में तेज़ी लानी पड़ेगी | आपसी वातावरण सुखद और पक्ष का बना रहेगा | बिना वजह किसी बात को बढ़ाना ठीक नहीं रहेगा |


मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा | गुरु राहू चन्द्र एक ही राशी में होने से आपके मन में दुविधा का भाव रहेगा किसी बात की कसमकस बनी रह सकती है और आप ने अगर उतावल में कोई निर्णय लिया तो वह हो सकता है की आगे चलकर गलत सिद्ध हो जाये | शांत रहे सोचकर काम करे |

यह भी पढ़े: किस ऋषि ने भगवान शंकर के विवाह में कुल और गोत्र पूछा था?

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | जो सोच रहे है वह आज आसानी से मिलना कठिन है फिर भी आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं रखना चाहिए | आपसी तालमेल का भी कुछ आभाव आपको महसूस होगा | अपने विचार को सबके साथ साँझा करना ठीक रहेगा |


मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक है | आपमें एक नयी उर्जा का संचार हो ऐसी कोई सुचना या समाचार मिल सकता है | आपके साथी आपकी सलाह का सम्मान करेगे | आर्थिक स्थति अभी ऐसी ही बनी रहेगी | पारिवारिक माहोल हल्काफुल्का और आपके पक्ष का बनेगा