satna: 68 की उम्र में प्यार हुआ और 58 साल की ‘लड़की’ से रचा ली शादी | satna: fell in love at the age of 68 and married a 58 year old girl | Patrika News
सतनाPublished: Feb 17, 2023 11:24:46 am
सतना जिले में इस उम्र में विवाह का पहला मामला
राज्य मंत्री ने नव दांपत्य प्रवेश पर दी शुभकामनाएं
satna: fell in love at the age of 68 and married a 58 year old girl
सतना। रामनगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन दो बुजुर्गों के विवाह के बाद चर्चा में है। इस सम्मेलन में 68 वर्षीय भगवानदीन गोड़ और 58 वर्षीय मोहनिया ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में बंध गए। इस विवाह के साक्षी बने राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि हम लोग पढ़ते थे कि नेल्सन मंडेला ने जेल से छूट कर 78 वर्ष की उम्र में शादी की थी। अब यहां हमने इन बुजुर्गवारों को दांपत्य जीवन में बंधते देखा है। यह सुखद अनुभव है और सरकार की मदद से यह सब संभव हो सका है।