बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

संजय सिंह का विवादित बयान, कहा - 'मोदी जी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नही पीते'

आम चुनाव की सियासी जंग को जीतने के लिए ज़ुबानी जंग अब तेज़ हो चली है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित…

संजय सिंह का विवादित बयान, कहा - 'मोदी जी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नही पीते'

आम चुनाव की सियासी जंग को जीतने के लिए ज़ुबानी जंग अब तेज़ हो चली है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नही पीते। उनके इस बयान पर सियासी गलियारों में घमासान होना तय है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा मोदी जी की जांच कराओ कहीं गांजा तो नही पीते? उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक दलों को शराब अफ़ीम हीरोइन कोकीन तो कोई चौराहे छाप नेता बोल सकता है, प्रधानमंत्री नहीं। आपको बता दें - मेरठ की रैली में पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी के 'स', रालोद के 'रा' और बसपा के 'ब' शब्द को मिलाकर इसे शराब क़रार दिया था। पीएम के उसी बयान पर विपक्षी नेताओं की तरफ़ तल्ख़ टिप्पणियां आ रही हैं।

Tweet 28
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →