गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते आएंगे सलमान खान, खोलेगे अपने बचपन के राज

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में वैसे तो कई स्टार आते है और अपनी जीवन की बहुत सी दिलचस्प बाते लोगों के साथ शेयर करते है. वहीं अपनी फिल्म को लेकर भी बाते करते है.

कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते आएंगे सलमान खान, खोलेगे अपने बचपन के राज

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में वैसे तो कई स्टार आते है और अपनी जीवन की बहुत सी दिलचस्प बाते लोगों के साथ शेयर करते है. वहीं अपनी फिल्म को लेकर भी बाते करते है. अगर कैटरीना और सलमान खान जब कपिल के शो में हो तो बात ही कुछ और है. इस हफ्ते सलमान खान और कैटरीना अपनी फिल्म भारत को प्रमोट करने के लिए कपिल के कॉमेडी शो में पहुंचेगें. जिसमें सलमान खान अपने जिंदगी से जुड़े कुछ राज खोलते हुए नजर भी आने वाले है.

विज्ञापन


इस बार कॉमेडी शो में सलमान खान के फैंस के चेहरो पर काफी मुस्कान दिखाई देने वाली है. इस बार सलमान और कपिल शो में काफी मस्ती करते हुए दिखाई देने वाले है. मस्ती के दौरान ही सलमान खान अपने बचपन की बाते दर्शकों से शेयर करते नजर आएंगे.

imgpsh fullsize anim 27 2


बता दें कि सलमान खान ने बताया कि 'काफी समय पहले, हम तीनों 'टार्जन' फिल्म देखते हुए एक खेल खेल रहे थे. जिसमें पत्थर शामिल थे और वे खेल में इतना खो गये थे कि गलती से मैंने सोहेल पर पत्थर फेंक दिया, जो उस समय बहुत छोटा था. कुछ ही सेकंड के भीतर, उसका खून बहने लगा. अरबाज और मुझे यह सोचकर बहुत डर लग रहा था कि परिवार में विशेष रूप से हमारे पिता हमें कितना डांटेंगे.'


जिसके बाद किपल के शो में सलमान और कैटरीना कपिल शर्मा के साथ एक क्विज खेलते नजर आएंगे, जहां कपिल यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि कैटरीना सलमान को कितनी अच्छी तरह से जानती हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →