रविवार, 5 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिग बॉस 13: शो में हुई हिंसा मधुरिमा तुली को सलमान दिखा सकते है बहार का रास्ता

बिगबॉस 13 का यह सीजन काफी ही एंटरटेनिंग है , यह बिगबॉस के पहले सीजन से काफी सफल सीजन माना जा रहा है।

बिग बॉस 13: शो में हुई हिंसा मधुरिमा तुली को सलमान दिखा सकते है बहार का रास्ता

बिगबॉस 13 का यह सीजन काफी ही एंटरटेनिंग है , यह बिगबॉस के पहले सीजन से काफी सफल सीजन माना जा रहा है। इस वीक कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर शो में कंटेस्टेंट से मुलाकात करते नज़र आएंगे। उसी के बीच शो में विशाल और मधुरिमा के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वो गलत नहीं होगा, विशाल और मधुरिमा के बीच बहस चल रही थी और विशाल मधुरिमा पर पानी फेकते हुए भी नज़र आये वही गुस्से में आकर मधुरिमा ने विशाल को फ्राई पैन से पीटा। दोनों का एग्रेशन देखकर दर्शक शॉक्ड हो गए हैं।

विज्ञापन

दोनों को ही बिग बॉस ने दोषी माना सजा देते हुए बिग बॉस ने उन्हें अलग अलग पिंजरे में वीकेंड तक लॉक करने का आदेश दिया है।

Pardeep50

वही विशाल ने शो से स्वैच्छिक निकास यानि की अपनी इच्छा से शो को अलविदा कहने का फैसला लिया लेकिन रश्मि और बाकि घरवालों के मनाने के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदला और बिगबॉस द्वारा सुनाई सजा को माना।

यह भी पढ़ें : Tanhaji The Unsung Warrior को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स, यूपी में टैक्स फ्री हुई मूवी

वही इस घटना पर मधुरिमा तुली की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है की उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए मुधीरमा को कसूरवार बताया और अपना आपा न खोने की नसीहत दी साथ ही विशाल और अपनी बेटी के प्रति चिंता भी जाहिर की। कयास लगाए जा रहे है की आने वाले वीकेंड पर सलमान खान मधुरिमा को घर से बहार का रास्ता दिखा सकते है। इस बार के बिगबॉस के वीकेंड पर देखना इंट्रेस्टिंग होगा की आखिर सलमान का फैसला लेते है और मधुरिमा को घर से निष्कासित करते है या नहीं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →