Rattan Lal Kataria Death: बर्थडे के 14 दिन बाद बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, हरियाणा में राजकीय शोक

15
Rattan Lal Kataria Death: बर्थडे के 14 दिन बाद बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, हरियाणा में राजकीय शोक

Rattan Lal Kataria Death: बर्थडे के 14 दिन बाद बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, हरियाणा में राजकीय शोक

Rattan Lal Kataria Latest News: हरियाणा के अंबाला से तीन बार के BJP सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार को पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया 72 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता और हरियाणा के सीएम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

रतन लाल कटारिया (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। कटारिया पिछले महीने से यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। 14 दिन पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनका तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। रतन लाल कटारिया का पंचकूला में बाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं खट्टर सरकार ने रतन लाल कटारिया के निधन पर एक दिन का हरियाणा में राजकीय शोक घोषित किया है।हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।’

50 साल से ज्यादा RSS से जुड़े रहे

रतन लाल कटारिया 50 साल से ज्यादा समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए थे। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। कटारिया ने अपने कार्यकाल के दो साल बाद जुलाई 2021 में केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

रतन लाल कटारिया का राजनीतिक सफर

2019 के लोकसभा चुनाव में, कटारिया ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को अंबाला (सुरक्षित) सीट से लगभग 3.42 लाख मतों के भारी अंतर से 57 प्रतिशत वोट हासिल करके हराया था। इससे पहले वह 1999 और 2014 में अंबाला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दो बार कुमारी शैलजा से हार का सामना करना पड़ा था।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News