Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

553
news
जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 23 सितम्बर- 2020 बुधवार- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 7-56 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- ज्येष्ठ नक्षत्र शाम 6-25 बजे तक रहेगा फिर मूल नक्षत्र शुरू होगा इस प्रकार से गंडमूल संज्ञक नक्षत्र दिनरात रहेगे- आयुष्मान योग रात 11-44 बजे तक रहेगा फिर सोभाग्य योग शुरू होगा- गर करण सुबह 8-39 बजे तक रैह्गा फिर वनिज करण शुरू होगा- चंद्रमा वृश्चिक राशी में 6-25 बजे तक रहेगा फिर धनु राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-30 बजे से 2-01 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज बुधवार को अभिजित मुहर्त नही रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6–27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-33 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है चंद्रमा विपरीत फल दे रहा है और यह आपकी मानसिक शांति भंग कर सकता है | किसी अज्ञात भय से मन में चिंता का वातावरण रहेगा | चोट आदि भी लग सकती है | यात्रा को टालना ही ठीक रहेगा | अधिक जोखिम का काम न करे |

वृषभ- आपके लिए आज खास दिन है सुबह से ही मूड बहुत अच्छा और खुश रहेगा | किसी खास व्यक्ति से मिलने की परवाह या इंतज़ार रहेगा | निजी हित के काम बन जायेगे | प्रेम प्यार करने वाले को आज अपने मन की बात उचित अवसर हो तो करना चाहिए | खर्चे पर काबू रखे |

मिथुन- आपके लिए दिन तो अच्छा है लेकिन सब काम पूर्ण करने के बाद भी लाभ से आज संतुस्थी नहीं मिलेगी कही न कही कुछ कमी मन को खलती रहेगी | लापरवाही से काम बिगड़ सकता है | अपने परिवार में भी कुछ ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है | शाम को सौदा नहीं करे तो अच्छा रहेगा |

कर्क- आपके लिए आज का दिन शुभ है बच्चो से अच्छा सुख प्राप्त होगा और मनोरंजन भी होगा | अधिक काम के कारन आप नींद से थोडा परेशान हो सकते है | आपकी सोच और निर्णय की चारो और खूब प्रशंसा होगी | कोई शुभ समाचार भी आपको ख़ुशी प्रदान करेगा | चिंता से मुक्ति मिलेगी |

non fi

सिंह- आपके लिए आज का दिन कोई बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है सभी काम सोच समझकर और देखभाल कर करे | कही ऐसा न हो जाये की बात ही बात में कोई बात बिगड़ जाये और सारा इल्जाम आपके सर आ जाये | आर्थिक कार्य को आगे बढ़ाना ठीक रहेगा | माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे |

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शांति और सकूँन मिलेगा | सभी कार्य प्रगति पर होंगे | छोटे बड़े काम भी आप आसानी से बना लेंगे | अपने परिवार के भी काफी समय बिताने का अवसर मिल जायेगा | मित्रो का साथ मिलेगा | कोई नयी योजना पर विचार किया जा सकता है |

तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ और धन देने वाला दिन है इसलिए आज आप सबसे पहले धन देने वाले कार्य पर ध्यान दे और उनको ही पूरा करने का प्रयास करे | आपके लिए अनेक अवसर आयेगे धन प्राप्ति के और कही से रुका अटका धन भी प्राप्त हो जायेगा |

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | चंद्रमा शुभ फल प्रदान कर रहा है इसलिए जो भी काम करोगे उसमे सफलता और सिद्धि प्राप्त होगी | अच्छे लोगो से सम्पर्क होगा जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा | घर में कुछ अच्छा प्रोग्राम आदि भी हो सकता है शुभ समाचार मिलेगे |

Advertising

धनु- आपके लिए आज का दिन विपरीत दिन है इसलिए आज का दिन आप जो भी करे सोच समझकर करे | धनहानि के योग बने हुए है | आवश्यकता से अधिक अगर जरुरत न हो तो बेकार में आज खरीददारी भी न करे | कोई आपके ऊपर आरोप भी लगा सकता है | चिंता बढ़ सकती है |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है सबके साथ मिलकर काम करने का आनंद आएगा और लाभ भी मिलेगा | अपने व्यापार और व्यवस्थान में काम की अधिकता रहेगी | सभी अच्छे और शुभ काम बन जायेगे | मित्रो से साथ और सहयोग भी मिलेगा | आज नया काम नहीं करना है |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपके साथी और सहयोगी भी आपसे काफी प्रभावित होंगे | किसी पार्टी आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा | सरकारी नौकरी में काम करने वालो को अधिक जिम्मेदारी का काम निभाना पड़ेगा | अधिकारी वर्ग खुश रहेगा | पिता की सलाह ले सकते है |

मीन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है हालाँकि आपको आज मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आपमें जोश की कमी नहीं रहेगी | सामूहिक कार्यो में भी सहभागिता का अवसर मिलेगा | बड़े लोगो से आशीर्वाद मिलेगा | धार्मिक कार्यो में भी रूचि बढ़ेगी | मित्र साथ देंगे |

यह भी पढ़ें :जानिए क्या है जनसंख्या नियंत्रण कानून?

Advertising