आज दिनांक 20 अक्टूम्बर 2020 मंगलवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 11-18 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- ज्येष्ठा नक्षत्र मध्यरात्रि 2-12 बजे तक रहेगा फिर मूल नक्षत्र शुरू होगा- गंडमूल नक्षत्र दिनरात चलते रहेगे- सोभाग्य योग सुबह 9-49 बजे तक रहेगा फिर शोभन योग शुरू होगा- भद्रा दिन में 11-18 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा वृश्चिक राशी में मध्यरात्रि 2-12 बजे तक रहेगा फिर धनु राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-14 बजे से 4-40 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12 बजे से 12-46 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-40 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-05 बजे होगा-
आज विनायक चतुर्थी है और उपांग ललिता व्रत-
मेष- आपके लिए आज का दिन विपरीत हो गया है हालाँकि कोई बड़ा मामला नहीं दीखता है फिर भी समय को देखते हुए यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने काम पर ही ध्यान दे और रस्ते में आते जाते हुए या वाहन चलाते समय सावधानी रखे | मित्रो से सहयोग नहीं मिलने से दुखी हो सकते है
वृषभ- आपके लिए आज का दिन खुशग्वार रहेगा | सप्तम चंद्रमा पति पत्नी के या प्रेम संबंधो के लिए शुभ माना जाता है इसलिए आज आपका मन कुछ कुछ वासना से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ कुछ अन्तरंग समय प्रेम प्यार से भरपूर बिताने का समय मिल जायेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का समय कुछ तनाव युक्त या किसी काम में रुकावट के कारन व्यथित होने का जैसा लगता है | आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं करना चाहिए | यतिवाणी के अनुसार आज कर्ज चुकाने का प्रयास करे | मन में किसी प्रकार की उतेजना या आवेश न आने दे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन शुभफल प्रदान करने वाला है | अगर आप आज किस यात्रा पर जाने का सोच रहे है तो जरुर जाए | यतिवाणी के अनुसार आपको नए लाभ के अवसर मिलेगे और आपके कार्यो में भी उन्नति और लाभ मिलने के योग बने हुए है | प्रयास करे सफलता मिल जाएगी |
सिंह- आपकी राशी वालो को इस समय थकान के दौर से गुजरना पद रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है | आज भी आपको शारीरिक और मानसिक कार्यो में काफी मेहनत करना पड़ेगी | पडोसी आदि आपके काम में कोई व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते है | अपने इरादे मजबूत रखे |
कन्या- आपके लिए आज का दिन आपके पक्ष में शुभफल प्रदायी बन गया है | कई बार आपके सामने अवसर आकर निकल जाते है लेकिन आज आपके लिए एक अवसर है आगे बढ़ने का और यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने बुद्धि विवेक का पूरा लाभ मिलेगा व प्रयास सफल हो जायेगे |
तुला- आपके लिए अभी समय बलवान है और जब समय बलवान होता है तो इंसान के कार्य करने की क्षमता और सफलता का प्रतिशत भी बढ़ जाता है | अब आप कार्य का विस्तार कर सकते है और यतिवाणी के अनुसार आपके परिवार में भी खुशियों का माहोल रहेगा | धन मिलने का पूरा योग बना हुआ है |
वृश्चिक- आपके लिए तो आज का दिन इस पुरे महीने का सबसे अच्छा दिन है और आज आपका मूड भी बहुत खुश रहेगा निजी काम आसानी से बना लेंगे दूर दराज से फोन पर शुभ समाचार आ सकते है | यतिवाणी के अनुसार व्यापर में लाभ होगा और धन सम्बन्धी मामलो के लिए यात्रा सफल होगी |
धनु- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत बन गया है | यतिवाणी के अनुसार आज आपके खर्चे अधिक होंगे और फालतू की बातो में समय, श्रम और धन व्यर्थ हो ऐसा लगता है | आपसी बहस आदि से बचना और सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देना तो सब कुछ ठीक रहेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक है | आपके काम आज आगे से आगे बढ़ेगे और यतिवाणी के अनुसार व्यापार व्यवसाय में भी आज कुछ तेजी रहेगी | आपकी आर्थिक स्थति में अच्छा सुधार होगा | परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोचे समझे काम अब आगे बढ़ेगे और कोई ख़ास काम बन जाने की ख़ुशी भी होगी | नए सम्बन्ध बनेगे और कोई पुराना रुका अटका काम भी बन जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आपके काम में अब गति आएगी धनलाभ के भी योग बने हुए है |
मीन- आपके लिए आज का दिन शानदार है | नए मित्र बनेगे और हो सकता है आज कोई परिवार के सदस्य या मित्र आपसे मदद मांगने भी आ जाये | शाम को आप काफी आनंदित महसूस करेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आप धार्मिक और नए विचारों के साथ अलग महूसस करेगे |
यह भी पढ़े:जानिए प्रसिद्ध लोनार झील का रहस्य?