जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

392
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 13 अक्टूम्बर 2020 मंगलवार- आश्विन(अधिक)मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 2-35 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मघा नक्षत्र रात 10-55 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- शुभ योग शाम 5-43 बजे तक रहेगा- फिर शुक्ल योग शुरू होगा- बालव करण दोपहर 2-35 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-18 बजे से 4-45 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-01 बजे से 12-47 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-36 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-12 बजे होगा- आज परम एकादशी है-

मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | कोई काम नया शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन मिल जायेगे | यतिवाणी के अनुसार अगर आप आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होते है तो आपको विजय श्री प्राप्त होगी और घर परिवार में भी खुशियों भरा माहोल रहेगा |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा- है मगर कुछ कुछ चिंताए भी साथ लेकर आया है इसलिए आज आप पहले चिंता बढाने वाले मसलो को शांति पूर्वक हल करे फिर पूरा दिन आपके पक्ष का बन जायेगा और यतिवाणी के अनुसार आज आपके बड़े काम भी आसानी से बन जायेगे |
मिथुन-आपके ले आज का दिन अच्छा है सोचे समझे काम को रणनीति के तहत ही शुरू करे जल्दी काम पुरे होंगे और लाभ भी समय पर मिल जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपके परिवार में कोई शुभ काम संपन करवा सकते है या तेयारी शुरू कर सकते है | मित्र मिलेगे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा और सफलता के संकेत प्रदान कर रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप छोटे मोटे जो भी काम मिले करे सब में लाभ मिलेगा | पारिवारिक माहोल आपके पक्ष में रहेगा और किसी नए मेहमान के आगमन से रोनक भी बढ़ सकती है |


सिंह- आपके लिए बहुत बढिया समय है इस समय में आप जो भी काम करेगे उसमे सफलता और सिद्धि के साथ यश की प्राप्ति भी होगी | यात्रा का भरपूर सुख प्राप्त होगा | यतिवाणी के अनुसार आज नया काम शुरू कर सकते है और घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन करवा सकते है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत हो गया है इसलिए आज कोई नया काम शुरू न करे और न ही गैर जरुरी यात्रा करे | अविश्वास और शंका को मन में स्थान न दे | अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे | यतिवाणी के अनुसार पैसे को बचाए फालतू खर्च पर नियंत्रण रखे |
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | शुभ समय के चलते आपके काम आगे से आगे बनते चले जायेगे | यतिवाणी के अनुसार मानसिक तनाव में कमी आएगी और आर्थक लाभ के भी प्रबल योग बने हुए है | व्यापार व्यवसाय में तेजी रहेगी और यात्रा भी होने के योग है |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा किसी नए काम की शुरवात करने में मित्रो की मदद मिलेगी और हो सकता हा कोई ऐसा काम जो पहले किया हो उसका लाभ भी आज मिल जाए | यतिवाणी के अनुसार घर या व्यापार स्थान पर कुछ फेरबदल करना आज अच्छा साबित होगा |


धनु- आपके लिए आज का समय पक्ष का बन गया है अगर किसी से पिछले दिनों रंजिस हुई हो या विरोध बढ़ गया था तो आज वह समाप्त हो जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आपको किसी नए काम के लिए प्रस्ताव मिल सकता है या चालू काम को ही आप बढ़ा सकते है |
मकर- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है गौचर का लाभ पूरा नहीं मिलेगा उल्टा अगर आपने जोश और उत्साह में बिना सोचे समझे काम किया तो उसकी हानि भी आपको उठानी पद सकती है | रोजाना की दिन चर्या को ही आज चालु रखे और वाणी पर कंट्रोल रखे |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और प्रेम प्यार में रूचि बढ़ने के साथ साथ घुमने फिरने और पार्टी आदि में शामिल होने का है | यदि आप किसी से प्रेम का प्रदर्शन अभी तक नहीं कर पाए है तो आज आप अपने दिल की बात साथी से कह सकते है | धन भी खर्च होगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं तो ज्यादा ख़राब भी नहीं है बस जो चल रहा है उस पर ध्यान देने की जरुरत है | शत्रु पक्ष थोडा हावी होकर नुक्सान पहुचाने की कोशश कर सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज यात्रा को और नए काम को दो दिन के टालना ठीक रहेगा |

यह भी पढ़े:क्या है TRP और इसकी गणना कैसे होती है?