बलात्कारी बाबा के गुंडे लगा रहे हैं आग, दिल्ली से पंजाब तक दहशत का माहौल

696

बाबा राम रहीम के मामले में तीन दिन से हरियाणा और पंजाब के लोग दहशत में जी रहे हैं। चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल है। बोच्चों को दूध की नहीं मिल पा रहा है। स्कूल बंद अस्पताल में स्वास्थय सेवाएं ठप है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं, लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है और ये सब हो रहा है एक तथाकथित बाबा के कारण। जो कि बलात्कारी है। जिसने ना जाने धर्म के आढ़ में कितनी लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़ किया है। यही नहीं वर्तमान में हो रहे उपद्रव से ये साफ हो जाता है कि बाबा ने सुनियोजित रूप से पूरे देश में अपने गुंडे पाल रखे थे। जिससे वो अपने मन मुताबिक सारे गंदे काम करवाता था।

 

ये आग अब केवल पंजाब और हरियाणा में ही नहीं वहां से होते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पहुंच चुका है। गाड़ियों में आग लगाई जा रही हैं। रेलवे स्टेशनों को फूंका जा रहा है। लोग असमंजस में हैं कि कब, कहां और क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं है? चारो तरफ डर का माहौल है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

 

कहां-कहां हो रहा आगजनी

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में आग लगा दी गई है, दिल्ली के ही नंद नगरी और शहादरा में बसों को फूंक दिया गया है। हरियाणा के पंचकूला समेत कई जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पंजाब के कई स्टेशनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। यूपी के गाजियाबाद में भी उपद्रवियों ने आगजनी की है।

 

राजनीतिक संरक्षण होती है ताकत

सवाल ये है कि ऐसे लोगों के पास इतनी ताकत आती कहां से है? तो यहां ये बताना जरूरी है कि इन्हें राजनीतिक रूप से संरक्षित किया जाता है, सत्ता में इनकी खासी पकड़ होती है। ये एक इशारे पर कुछ भी कर सकते हैं।

 

इसलिए जरूरी है कि हम ऐसे राजनीतिज्ञों को वोट ना दे जो ऐसे लोगों को संरक्षित करते हैं। क्योंकि इसका नतीजा आज हमारे सामने है। एक घृणित अपराधी जो कि महिलाओं के साथ बलात्कार करता है, जिनके ऊपर हत्या जैसे संगीन आरोप होते  हैं। उसे समर्थन देने वाले राजनीतिज्ञों का हमें बाहिष्कार करना चाहिए।

award 020817050314 -

बाबा की संपत्ति होगी जब्त

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के जज ने राम रहीम के समर्थकों के हिंसक होने पर कहा है कि हिंसा में हुई हानि का खर्च राम रहीम की संपत्ति को जब्त कर भरपाई की जाए।