गुरूवार, 6 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पुलिस के कार्रवाई न करने पर रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग

बलात्कार के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने खुद को आग लगा ली. मामला जयपुर के वैशाली नगर थाने का है.

पुलिस के कार्रवाई न करने पर रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग

बलात्कार के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने खुद को आग लगा ली. मामला जयपुर के वैशाली नगर थाने का है. जहां पर एक महिला अपने बेटे के साथ पुलिस के पास बलात्कार के मामले पर कार्रवाई करने की गुहार लगा रही थी. वहीं पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी और रेप पीड़िता से मामले को वापस लेने के लिए दबाव बना रही है.

विज्ञापन

बता दें कि रेप पीड़िता अपने 13 साल के बेटे के साथ थाने पहुंची जिसके बाद महिला ने पहले तो पुलिस वालों को कर्रवाई करने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस वालों ने उस महिला से ही मामले को वापस लेने को कह दिया. जिसके कारण उसने अपने बेटे को थाने से बाहर भेज कर खुद को आग लगा लिया.

imgpsh fullsize anim 1 15

एसएमएस अस्पताल प्रशासन का कहना था. कि महिला 75 फीसदी तक आग की चपेट में आ चुकी थी. वहीं पुलिस वालों का कहना हैं कि उसको बचाने के चक्कर में थाने में कई सिपाही भी घायल हुए हैं. महिला रिटायर्ड आर्मी जवान की पत्नी हैं. जिसका आरोप है कि उसका रिश्तेदार रविंद्र सिंह उसके घर आता रहता था. जिसने एक बार उसे बहाने से अपने साथ ले गया और नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपने दोस्त के क्वार्टर पर उसका बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें : नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में किया ऐसा काम

पीड़िता के पति ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मोबाइल पर फोन कर उसे धमकाते थे कि उनकी पहुंच बहुत ऊंची है, तुम कुछ बिगाड़ नहीं सकते. धमकी की यह सारी रिकॉर्डिंग जांच अधिकारी को दी गई थी. मगर पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की. रविवार की शाम को अपने 13 साल के बेटे के साथ थाने पहुंची थी. थाने में जब जांच अधिकारी और एसएचओ नहीं मिले, तो उसने पुलिस वालों से कार्रवाई के लिए कहा. पुलिस वालों ने कहा कि थाने में कोई नहीं है, तभी पीड़िता ने अपने बेटे को बाहर भेज दिया और खुद को अंदर आग लगा ली.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →