मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

रांची: मानसिक रूप से अस्थिर पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली इकलौते बेटे की जान

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता पर अपने ही 17 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने…

रांची: मानसिक रूप से अस्थिर पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली इकलौते बेटे की जान
(फोटो: IANS)

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता पर अपने ही 17 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पिता देवनाथ उरांव को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। यह घटना बेड़ो थाना क्षेत्र के नरकोपी स्थित बोबरो गांव के सिया टोली की है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति काफी समय से ठीक नहीं थी। परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर घर से भागने की कोशिश करता था। इसी वजह से उसका बेटा नितेश उरांव उसे किसी अनहोनी की आशंका में घर में ही बंद रखता था। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे जब नितेश सो रहा था, तभी उसके पिता ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए।

घर में मातम, गांव में सनसनी

गंभीर चोट लगने के कारण नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के समय नितेश की मां भी घर में ही मौजूद थीं। आवाज सुनकर जब तक वह मौके पर पहुँचीं, तब तक बेटे की जान जा चुकी थी। इस वारदात के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद घर से बाहर निकला और उसने आसपास के लोगों को बताया कि उसने अपने बेटे को मार दिया है। ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बेड़ो थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू और एएसआई शिव कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया है। मृतक नितेश नरकोपी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस अब इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की वजहों की पड़ताल भी शामिल है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →