रविवार, 16 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजस्थान

राजस्थान: अलवर में अमित शाह ने हजारों करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर में आयोजित एक कार्यक्रम में हज़ारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 10,580 युवाओं को…

राजस्थान: अलवर में अमित शाह ने हजारों करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
(फोटो: IANS)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर में आयोजित एक कार्यक्रम में हज़ारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे रकम हस्तांतरित की। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से कुल 6,453 करोड़ रुपये के 956 विकास कार्यों की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने कहा, "आज अटल जी की पुण्य तिथि है, आज ही अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से घोषित हो रहा है।" शाह ने कहा कि वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय को समर्पित कर दिया। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि वाजपेयी ने विश्व के दबाव के आगे झुके बिना भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया।

युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ज़ोर

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ज्ञान' (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) के संकल्प को पूरा करने के लिए ये विकास कार्य महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि इसी मंच से किसानों को किसान सम्मान निधि और पशुपालकों के लिए 500 करोड़ की डेयरी की व्यवस्था की गई है। साथ ही, युवाओं को नौकरी और महिलाओं के लिए सरस डेयरी के विस्तार का काम भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज 152 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योजना के तहत हस्तांतरित हुए हैं। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झगड़ा लगाने में लगे हैं, जबकि भाजपा सरकार ने एमएसपी पर सबसे ज्यादा अनाज खरीदा है।

सहकारिता और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा

कार्यक्रम के दौरान अलवर सरस डेयरी के विस्तार की भी घोषणा की गई। गृह मंत्री ने बताया कि तीन लाख लीटर प्रोसेसिंग क्षमता वाले डेयरी प्लांट का भूमि पूजन हुआ है, जिसे भविष्य में पांच लाख लीटर तक बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 274 करोड़ की लागत से भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में चार और डेयरी प्लांट शुरू हो रहे हैं। शाह ने यह भी जानकारी दी कि फलोदी, डीडवाना, बालोतरा और प्रतापगढ़ में चार नए जिला बैंकों की शुरुआत की जा रही है, जिससे किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल सकेगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजस्थान डेस्क

News4Social राजस्थान डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजस्थान से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →