बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भीड़ हिंसा पर कानून बनाएगी कांग्रेस सरकार, कई अहम कदम भी उठाएगी

भीड़ हिंसा पर लगाम कसने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार ने भीड़ हिंसा पर कानून लाने की बात कही है।

भीड़ हिंसा पर कानून बनाएगी कांग्रेस सरकार, कई अहम कदम भी उठाएगी

भीड़ हिंसा पर लगाम कसने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार ने भीड़ हिंसा पर कानून लाने की बात कही है।

विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने असामाजिक और घृणित घटनाओं में शामिल भीड़ हिंसा और हॉरर किलिंग के खिलाफ कानून बनाने की घोषणा की है। वहीं, किसानों के मुद्दे पर उन्होंने बैंक कर्ज माफ करने के लिए विपक्ष से मदद की मांग की। इसके अलावा कई जरूरी विषयों पर सरकार का रूख संवेदनशील दिखाई दे रहा है।

Congress 1 2

विधानसभा में साल 2019-2020 के परिवर्तित आय-व्यय पर चर्चा के दौरान सीएम ने कहा, भीड़ हिंसा में निर्दोष लोगों का मार दिया जाता है। प्रेम करने वाले जोड़ों  की जान पर खतरा मंडराने लगता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सूबे के सिरोही जिले में प्रेम करने वालों को जला दिया गया था। वहीं, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा छह महीने में बलात्कार के 24 हजार मामले सामने आए हैं।

अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने सहकारिता और भूमि विकास बैंक से लिए गए किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए हैं, लेकिन कर्ज को माफ करने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से बातचीत में विपक्ष की मदद को जरूरी बताया।

ये भी पढ़ें: इन 10 चीजों से महिलाओं को करें खुश

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →