बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश!

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जहाँ एक तरफ मौसम खुशनुमा हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा…

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश!
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जहाँ एक तरफ मौसम खुशनुमा हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जी हाँ, आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में दूसरे दिन बारिश का कहर जारी है। बारिश ने दिल्ली की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। बारिश की वजह से दिल्ली में यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। कई इलाकों में बारिश की वजह से जलजमाव भी हो गया है। आइये आपको खबर से रूबरू कराते है...आपको बता दें कि देश की राजधानी में दूसरे दिन भी बारिश जारी है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव जैसे हालात हो गए है। शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले चौबीस घंटे तक भारी बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन दूसरी तरफ गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
विषयदिल्ली
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →