सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी की राह पर राहुल, तो क्या गुजरात में आएगी कांग्रेस?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। जी हां, राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस का वनवास खत्म करने के लिए अब मोदी का ही दांव अपनाते दिख…

मोदी की राह पर राहुल, तो क्या गुजरात में आएगी कांग्रेस?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। जी हां, राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस का वनवास खत्म करने के लिए अब मोदी का ही दांव अपनाते दिख रहें है। आपको बता दें कि राहुल गांधी अपनी हिंदुत्व की छवि को मजबूत करने के लिए गुजरात के मंदिरों में जाते दिख रहें है। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... गुजरात में कांग्रेस का वनवास खत्म करने के लिए राहुल गांधी ऐड़ी चोटी का बल लगाते दिख रहे हैँ। राहुल गांधी गुजरात चुनाव में जातिवाद से लेकर विकासवाद तक के मुद्दे को उठाते नजर आ रहें है। इतना ही नहीं राहुल इस दौरान बीजेपी पर भी जमकर हमला बोल रहें है। मोदी की राह पर राहुल, तो क्या गुजरात में आएगी कांग्रेस? राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं, ऐसे में राहुल गांधी गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में गये। जी हां, ये वही अक्षरमंदिर है, जहां हाल ही में पीएम मोदी भी गये है। आपको बता दें कि राहुल गांधी पीएम मोदी को मात देने के लिए उन्ही के रास्ते पर चलते दिखाई दे रहे है। माना जाता है कि कांग्रेस की छवि हिंदुत्व वाली नहीं है, ऐसे में राहुल गांधी का ये मास्टर प्लान है कि वो गुजरात की जनता के सामने अपनी छवि को मजबूत कर गुजरात में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या राहुल गांधी मोदी की राह पर चलकर गुजरात में कांग्रेस का वनवास खत्म कर पाएंगे?
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →