मोदी जी ने किसको डाला जेल में, गुजरात मॉडल अमीरों के लिए है- राहुल गांधी
गुजरात चुनाव को लेकर जहां एक तरफ आरक्षण का मुद्दा बना हुआ है तो वही दूसरी तरफ राहुल गांधी बीजेपी का पत्ता काटने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
गुजरात चुनाव को लेकर जहां एक तरफ आरक्षण का मुद्दा बना हुआ है तो वही दूसरी तरफ राहुल गांधी बीजेपी का पत्ता काटने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। आइये खबर पर एक नजर डालते है...
इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर है, ऐसे में राहुल गांधी बीजेपी के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस का वनवास खत्म करने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी गुजरात की जनता के सामने अपना पक्ष शालीनता से रख रहे हैं। अब यहां एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या गुजरात की जनता पर राहुल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं?
एक नाम बता दो जिसे मोदी ने जेल में डाला हो...
गुजरात की जनता को संबोधित करते हुए राहुल ने अपने ही अंदाज में कहा कि एक भी नाम बता दो, जिसे बीजेपी ने जेल में डाला हो? साथ ही राहुल ने ये भी कहा कि स्विस बैंक के खाताधारकों का नाम अभी तक सामने क्यों नहीं आया?
गुजरात मॉडल अमीरो के लिए है....
आपको बता दें कि राहुल ने मोदी के गुजरात मॉडल पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात का मॉडल अमीरों के लिए है। जी हाँ, राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी का गुजरात मॉडल सिर्फ अमीरो के लिए है, इतना ही नहीं मोदी सरकार गरीबों को पानी देने के बजाय अमीरों को पानी देते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के व्यापार समाज की बात करे तो केवल 5-6 ही बिजनेस मैन मोदी से खुश होंगे वरना तो गुजरात का हर वर्ग मोदी से दुखी है।