सवाल 20 – 18 साल का होने पर कानूनी रूप से क्या-क्या कर सकते हैं ?

520

दोस्तों, एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी खिदमत में हाज़िर हो गए हैं। आप में से कई लोगों से एक अहम व ज़रूरी सवाल पूछा है कि ‘18 साल की उम्र पूरी करने पर एक युवा क़ानूनी तौर पर क्या-क्या कर सकता है’। ज़ाहिर है कि जिन लोगों ने ये सवाल किया है उनमें से ज़्यादातर युवाओं ही होंगे क्योंकि अठारह वर्ष की आयु पूरी करने पर युवा अधिकतर ऐसे काम नहीं करते हैं जो क़ानूनी होते हैं। यह जानकारी के अभाव में होता है। इसलिए आज आप भी जानिए कि अठारह साल के होते ही आप क़ानूनी तौर पर क्या-क्या कर सकते हैं जो ग़ैर-क़ानूनी नहीं है।

1- ड्राइविंग लाइसेंस- सार्वजनिक तौर पर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद ज़रूरी होता है वरना चालान कट जाता है। कानून आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मौक़ा वयस्क होने पर यानी 18 का होने पर देता है।

2- मतदान देना – चुनाव में 18 साल से कम उम्र वाले युवा वोट नहीं दे सकते हैं। 18 साल का होने पर आप लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में मतदान दे सकते हैं।

3- पैन कार्ड- ज़रूरी काग़ज़ातों में पैन कार्ड की अहमियत बहुत ज़्यादा है। इसलिए जैसे ही पास अठारह साल के हो जाते हैं तो आपको आधिकारिक तौर पैन कार्ड बनवाने का अधिकार मिल जाता है।

4- विवाह करना – अगर आप महिला हैं तो अठारह साल की होने पर क़ानूनी तौर पर शादी कर सकते हैं। अगर आप, पुरूष है तो आपको शादी करने का अधिकार 21 साल का होने पर मिलता है।

5- आप A श्रेणी की फिल्म देख सकते हैं।

6- आप आपसी सहमति से संभोग कर सकते हैं।

7- आप अपने सिम को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं।

8- अठारह साल का होने पर आपको तम्बाकू तथा अन्य सम्बंधित उत्पाद खरीदने की वैधानिक स्वीकृति मिलती है।

आशा करते हूं कि आप सभी को इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप लोग ऐसे ही सवाल पूछते रहिए हम उन सवालों के जवाब आपको खोजकर देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय और कमेंट करके अपने सवालपूछ सकते है। इस सवाल को पूछने के लिए आपका धन्यवाद।

ये भी पढ़ें : सवाल-17; अगर पुलिस FIR दर्ज़ करने से मना करें तो क्या करना चाहिए?