चीन के पूर्व प्रधानमंत्री चु रोंगची को 18 अगस्त को दी जाएगी अंतिम विदाई, देश में झुकाया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री चु रोंगची का 12 अगस्त को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार, 18 अगस्त को बीजिंग में किया जाएगा।दिवंग…
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री चु रोंगची का 12 अगस्त को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार, 18 अगस्त को बीजिंग में किया जाएगा।
दिवंगत नेता के सम्मान में, चीन के कई प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाकर शोक व्यक्त किया जाएगा। इन स्थानों में बीजिंग स्थित थ्येनआनमन चौक, शिनहुआमिन, जन वृहद भवन और विदेश मंत्रालय शामिल हैं।
राष्ट्रीय शोक की घोषणा
इसके अलावा, सभी प्रांत स्तरीय सीपीसी समितियों और सरकारी कार्यालयों में भी ध्वज आधा झुका रहेगा। यह शोक हांगकांग और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों, सीमांत चौकियों, विदेशी हवाई अड्डों और बंदरगाहों के साथ-साथ दुनिया भर में स्थित चीनी दूतावासों और महावाणिज्य दूतावासों में भी मनाया जाएगा।
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) ने चु रोंगची को एक श्रेष्ठ सदस्य और लंबे समय तक परीक्षा में खरे उतरे वफादार कम्युनिस्ट योद्धा के रूप में याद किया है। उन्हें सर्वहारा वर्ग का श्रेष्ठ क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और पार्टी तथा देश का एक असाधारण नेता बताया गया है। वह 14वीं और 15वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के स्थाई सदस्य भी थे।
इनपुट: IANS



