PTI के 900 पदों पर होगी भर्ती: जून के आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना; जानें- क्या है जरूरी योग्यता – Jaipur News h3>
जयपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PTI) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। प्रदेश में करीब 900 पदों पर पीटीआई भर्ती प्रस्तावित है, जिसकी विज्ञप्ति इसी महीने जारी कर दी जाएगी।
जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 1 महीने का समय मिलेगा। बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीटीआई) भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से करवाई जाएगी।
सितंबर में प्रस्तावित भर्ती परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- पीटीआई भर्ती को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड का लक्ष्य है कि भर्ती प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा कर योग्य उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति दी जाए, ऐसे में जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
Advertising
जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर महीने में 13 तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी कर सफल अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर पोस्टिंग दी जाएगी।
भर्ती के लिए ये योग्यता होना जरूरी
- अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (12वीं) परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा।
- राजस्थान सरकार और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में स्नातक (बी.पी.एड.), डी.पी.एड. डिप्लोमा या सी.पी.एड. प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
आयु सीमा
- पीटीआई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा विभिन्न श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा।
खबरें और भी हैं…
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News