रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा, अहंकारी लोग बड़े-बड़े वादे करके भूल जाते हैं

छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के शोर को ख़त्म होने में काफी कम घंटे बचे हैं।

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा, अहंकारी लोग बड़े-बड़े वादे करके भूल जाते हैं

छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के शोर को ख़त्म होने में काफी कम घंटे बचे हैं। ऐसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अहंकारी लोग बड़ी-बड़ी बातें करके भूल जात हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सियासी मैदान में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जान झोंक रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिद्धार्थनगर में कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर चन्द्रेश उपाध्याय के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, गरीबों और युवाओं के हक़ में काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनते ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महज़ तीन दिन में किसानों के कर्ज़ माफ कर दिए गए। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी की सरकार में 5 करोड़ रोज़गार कम हुए हैं। पिछले पांच सालों में युवाओं को कोई रोज़गार नहीं मिला,15 लाख रोज़गार बीजेपी का चुनावी जुमला है। केंद्र में कांग्रेस बनने पर ग़रीबों का भविष्य चमकेगा।

Priyanka Gandhi 1 2

इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जनता को गुमराह करने का लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों, ग़रीबों और युवाओं का भविष्य सुधारने के मक़सद से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की यही सोच है कि लोग ग़रीबी के दलदल से बाहर निकल सकें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में 'न्याय योजना' के बारे में लोगों को जानकारी दी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो ग़रीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था होगी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →