मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाकिस्तानी महिला को प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपने हाजिरजवाबी के लिए काफी मशहूर भी है.

पाकिस्तानी महिला को प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपने हाजिरजवाबी के लिए काफी मशहूर भी है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 का हिस्सा बनीं है. इसी दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

बता दें कि इस पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उनके देश के लिए किए गए ट्वीट को लेकर घेरा है, जिसका प्रियंका चोपड़ा ने काफी सोचसमझकर जवाब दिया है. इतना ही नहीं ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. पाक की महिला ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा से कहा है कि 'प्रियंका तुम संयुक्त राष्ट्र की पीस गुडविल एम्बेसडर हो और तुम पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हो.

imgpsh fullsize anim 31 3

पाकिस्तानी होने के नाते, मेरे जैसे हजारों लोगों ने तुम्हें तुम्हारे बिजनेस में सपोर्ट किया है.' इतना ही नहीं पाक की इस महिला ने प्रियंका को मार्च में हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी ट्वीट के जरिए सवाल किया.

पाकिस्तानी महिला के इस सवाल को सुनकर प्रियंका ने बड़ी ही समझदारी के साथ जवाब दिया. प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी महिला के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'मेरे पाकिस्तान में कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं. युद्ध के मैं बिल्कुल भी साथ नहीं हूं, लेकिन मैं देशभक्त हूं. इसलिए अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, जो मुझसे प्यार करते हैं तो उसके लिए मैं माफी चाहती हूं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम सब एक जैसे हैं. एक मध्य मैदान में हम सबको चलना होगा. ठीक वैसे ही जैसा तुमने किया. जिस तरह से तुम अभी यहां मेरे पास आई हो.'

imgpsh fullsize anim 32 5

यह भी पढ़ें : कश्मीर मुद्दे पर पोस्ट कर ट्रोल हुए आतिफ असलम

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की, साथ ही तालियां भी बजाई है

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →