Advertising
Home Breaking News Hindi देसी गर्ल प्रियंका और विदेशी बाबू निक की शादी की तारीख हुई...
Advertising
<

देसी गर्ल प्रियंका और विदेशी बाबू निक की शादी की तारीख हुई पक्की

616

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी प्रियंका और निक की शादी काफी सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही मैं दोनों ने तमाम रीति-रिवाज के साथ सगाई की है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी तेजी से फैली भी थी. उस दौरान हमने उनके कुछ खास दोस्तों को भी देखा.

शादी के फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिंसबर तक चलेंगे

लेकिन, काफी समय से दोनों की शादी की तारीख का सबभीको बेसब्री से इंतजार भी रहा. जो आखिरकार पूरी हो चुकी है. प्रियंका और निक के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर यह है कि जल्द ही दोनों शादी के पवित्र बंधन म बंधने वाले है. दोनों की शादी की तारीख तय हो चुकी है. टाइम ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही कपल भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने जा रहें है. शादी के फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिंसबर तक चलेंगे.

प्रियंका अपनी शादी शाही अंदाज में करना चाहती है इसलिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना है

प्रियंका अपनी शादी को शाही तरीके से करना चाहती है इसलिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना है. शादी की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी है और निक भी इसके लिए भारत आ चुके है.  दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों अपनी शादी में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रखना चाहते है इसलिए उन्होंने अपनी देख-रेख में काम करवा रहें है. अपनी शादी के हर फंक्शन को ग्रैंड बनने को लेकर दोनों चीज पर खुद नजर रख रहे हैं.

Advertising

यह भी पढ़ें: ये है बॉलिवुड के वो स्टार जिनके है हमशक्ल, आप देखेंगे तो हो जाएंगे हैरान

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे परिवार वालों के संग सगाई की थी. पूजा पाठ करने के लिए एथनिक लुक में नजर आए निक बेहद हैंडसम लग रहें थे. अब शादी की तारीख और डिटेल सामने आ गई हैं. अब सभी फैंस को प्रियंका को दुल्हन के लुक में देखने का इंतजार है.

Advertising