अभी और परेशान करेगी दिल्ली-NCR की जहरीली हवा, अगले 3-4 दिन बेहद खराब स्तर पर रहेगा प्रदूषण

119
अभी और परेशान करेगी दिल्ली-NCR की जहरीली हवा, अगले 3-4 दिन बेहद खराब स्तर पर रहेगा प्रदूषण

अभी और परेशान करेगी दिल्ली-NCR की जहरीली हवा, अगले 3-4 दिन बेहद खराब स्तर पर रहेगा प्रदूषण

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कुछ दिनों की राहत के बाद पलूशन का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। जहरीली हवा एक बार फिर लोगों को परेशान कर रही है। हवाएं कमजोर होने के चलते राजधानी दिल्ली में यह बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को सीपीसीबी की ओर से जारी डेटा पर नजर डालें तो दिल्ली के आनंद विहार और एनसीआर जैसे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में AQI एक बार फिर 300 के पार चला गया है। बताया जा रहा है कि नवंबर के अंतिम बचे 3-4 दिन तक प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रह सकता है।

आज क्या कह रहे हैं पलूशन के आंकड़े
सेंट्रल पल्युशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी डेटा के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार में AQI 371 दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर की बात करें तो नोएडा सेक्टर 62 में 361 और गाजियाबाद में AQI 304 पर रहा। फरीदाबाद और गुरुग्राम में AQI 301 और 321 नोट किया गया। आपको बता दें कि AQI 300-400 के बीच रहने पर हवा बेहद खराब स्तर पर मानी जाती है।

सुबह कंपकंपाती ठंड, दोपहर में खिलेगी धूप, अब ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम, लेकिन पलूशन क्यों दे रहा टेंशन
पलूशन से अगले 3 दिन तक राहत नहीं
आईआईटीएम पुणे के अनुसार 26 नवंबर को प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रहेगा। 27 नवंबर को इसमें थोड़ा सा सुधार हो सकता है लेकिन 28 नवंबर को यह फिर बढ़ जाएगा और बेहद खराब रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब स्तर पर ही बना रहेगा। सफर के अनुसार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। पराली का प्रदूषण महज 4 प्रतिशत रहा। तापमान के कम होने की वजह से प्रदूषकों को हवा में ठहरने का मौका मिल रहा है। अगले तीन दिनों तक प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रह सकता है।

नवंबर में 5 दिन 10 डिग्री से नीचे रहा तापमान, इस बार सुबह-शाम बनेंगे नए रिकॉर्ड, आज भी ठंड से राहत नहीं
इस साल भी शुष्क रहेगा नवंबर
इस बार भी नवंबर के शुष्क रहने की संभावना है। 2021 में भी नवंबर शुष्क ही रहा था। नवंबर में सामान्य तौर पर 4.9 एमएम बारिश होती है। यह बारिश सर्दी को बढ़ाने के साथ शुष्क सर्दी को दूर करने के लिए काफी जरूरी होती है। इसके अभाव में लोग बीमार भी अधिक होते हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम महज 7.8 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार 2007 से अब तक पांच सालों के दौरान नवंबर में बारिश नहीं हुई है। इनमें 2022 (अब तक) के अलावा 2021, 2017,2016, 2014 और 2011 शामिल रहा, जबकि चार सालों से नवंबर में सामान्य से कम बारिश हुई है। इससे पूर्व 2018 में नवंबर में 8.6 एमएम बारिश हुई थी। जबकि 2010 में 26 एमएम बारिश नवंबर में हो गई थी। स्काईमेट के अनुसार नवंबर में आमतौर पर एक बार बारिश आती है। इस बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगती है। इस बार ठंड तो बढ़ रही है लेकिन बारिश नहीं हुई है। यह बारिश कई लिहाज से जरूरी होती है। फसलों के अलावा यह बारिश मौसमी बीमारियों को भी कम करने वाली होती है।

तापमान में उतार चढ़ाव जारी
बारिश में कमी से तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। एक तरफ न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। वहीं अधिकतम तापमान कभी सर्दी का अहसास करवा रहा है तो कभी गर्मी का आभास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 28.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 33 से 90 प्रतिशत तक रहा। हवा में नमी का स्तर 30 से 95 प्रतिशत तक रहा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तामपान 28 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। एक दिसंबर तक अधिकतम तामपान कम होकर वापस 26 डिग्री के स्तर पर सिमट जाएंगे तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास बने रहेंगे।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News