बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

PM मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

PM मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने के रास्तों और रिश्तों के…

PM मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

PM मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने के रास्तों और रिश्तों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की.

विज्ञापन

पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार रात को भारत पहुंचे वहां उनका राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी, 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं.

भारत सरकार की विज्ञप्ति के मुताबि‍क, 'पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है. हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की दिसंबर, 2019 में भारत की यात्रा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून, 2017 में पुर्तगाल की यात्रा शामिल है.'

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था, व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय और वृद्धिशील सहयोग है. वे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी महत्वपूर्ण साझेदार हैं.

imgpsh fullsize anim 1 19

यह भी पढ़ें :उपराष्ट्रपति अल्पकालिक अवधि की माफियों के प्रति चेताया

इस वार्ता में कहा गया है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आम हित के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग और विनिमय के दृष्टिकोण के नए मार्ग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी.

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →