Petrol Diesel Price: डीजल हुआ 30 पैसे महंगा, पेट्रोल भी पीछे-पीछे
हाइलाइट्स:
- लगातार तीसरे दिन बढ़े घरेलू बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम
- आज दिल्ली में पेट्रोल हुआ प्रति लीटर 25 पैसे महंगा
- डीजल भी हुआ आज 30 पैसे प्रति लीटर महंगा
- इससे पहले कल ही दोनों ईंधनों के दाम में 19 और 21 पैसे की हुई थी बढ़ोतरी
नई दिल्ली
कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market of Crude Oil) में कच्चे तेल का बढ़ना जारी है। बीते मंगलवार को कच्चा तेल (Crude Oil) सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। बुधवार को बाजार खुलते समय यह और चढ़ा। लेकिन, बाजार बंद होते समय तक यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। इधर, घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी की। इससे पहले कल भी दोनों ईंधनों के दाम बढ़े थे। गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 25 पैसे उछल कर 90.99 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 31 पैसे की छलांग लगा कर 81.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
तीन दिन में 62 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अब लगातार तीसरे दिन इसके दाम बढ़े। तीन ही दिन में पेट्रोल 62 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर का कहर: अप्रैल में 7 प्रतिशत घटा मारुति सुजुकी का उत्पादन
तीन दिन में 69 पैसे महंगा हुआ डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। अब लगातार तीसरे दिन इसके दाम में बढ़ोतरी हुई है। तीन दिनों में ही डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.99 | 81.42 |
मुंबई | 97.34 | 88.49 |
चेन्नै | 92.90 | 86.35 |
कोलकाता | 91.14 | 84.26 |
भोपाल | 98.99 | 89.68 |
रांची | 88.35 | 86.02 |
बेंगलुरु | 94.01 | 86.31 |
पटना | 93.35 | 86.62 |
चंडीगढ़ | 87.53 | 81.09 |
लखनऊ | 89.15 | 81.79 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चे तेल के बाजार में फिर तेजी के संकेत
इस सप्ताह कच्चा तेल (Crude Oil) नए रिकार्ड बना रहा है। इसी सप्ताह मंगलवार को यह सात सप्ताह के उच्चतम स्तर (Highest Level of 7 Weeks) पर चला गया था। बुधवार को भी कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Price) में सुबह के सत्र में तेजी दिखी थी। लेकिन यह तेजी शाम तक बरकरार नहीं रह पाई। कल अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड (Brent crude oil) के दाम में 0.54 डॉलर की कमी के साथ 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.57 डॉलर की कमी के साथ 65.06 डॉलर प्रति बैरल तक घट गया था।
यह भी पढ़ें: Indian Railway News: रेलवे ने रद्द की 14 स्पेशल ट्रेनें, 6 के फेरों में कमी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।