देशभर में बप्पा को दी जा रही विदाई!
पूरे देश में गणेश उत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव के दौरान पूरे देश में खुशियों से भरा माहौल देखने को मिलता है।
पूरे देश में गणेश उत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव के दौरान पूरे देश में खुशियों से भरा माहौल देखने को मिलता है। मान्यता है कि इस दौरान बप्पा सभी की मनोकामनाएं जरूर पूरी करते है। इस त्यौहार को बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है। वैसे तो पूरे देश में इसकी धूम रहती है, लेकिन मुंबई में इस त्यौहार की अपनी अलग छवि है। गणेश उत्सव के दौरान मुंबई का भक्ति में डूबा हुआ नजर आता है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का आज समापन हो रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर और "गणपति बप्पा मोरया, पुढ़च्यावर्षी लवकर या" के नारों के साथ भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि मुंबई की सड़कों पर उमड़ी भीड़ की सुरक्षा के लिए 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बप्पा की अंतिम यात्रा की निगरानी ड्रोन और हेलिकॉप्टर से हो रही है।
इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाने की कोशिश...
आपको बता दें कि मुंबई में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और मुंबई मनपा के महापौर विश्वनाथ म्हाडेश्वर उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। साथ ही विदेशी सैलानियों को पारंपरिक साफा पहना उनके माथे पर तिलक लगाया जाएगा। इसके अलावा विदाई रूप में उन्हें गणेश जी की प्रतिमा भी दी जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणेश उत्सव को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग इस तरह के प्रयोग करता नजर आ रहा है।
विसर्जन के उल्लास की कैमरे से हो रही निगरानी....
खबर के मुताबिक, गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई पुलिस समुद्री किनारों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का यूज कर रही है। इसके अलावा वॉच टॉवर, पांच हजार सीसीटीवी कैमरे भी भीड़ पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान रखते हुए पुलिस को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने विसर्जन स्थल की जांच-पड़ताल भी की। आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।
लगभग 119 विसर्जन स्थल मुंबई में हैं...
मुंबई में विसर्जन के लगभग 119 स्थल है। इन जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये है। आपको बता दें कि इन जगहों पर कई बॉलीवुड सितारे भी आते है, इसीलिए वीआईपी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विषयमुंबई



