गुरूवार, 13 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

फिलिस्तीन में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर, वेस्ट बैंक में रोज़ हो रहे हमले: राजदूत अब्दुल्ला शवेश

फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शवेश ने गाजा और वेस्ट बैंक में बिगड़ते मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समाचार एजेंसी IANS के साथ एक बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन की पूरी…

फिलिस्तीन में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर, वेस्ट बैंक में रोज़ हो रहे हमले: राजदूत अब्दुल्ला शवेश
(फोटो: IANS)

फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शवेश ने गाजा और वेस्ट बैंक में बिगड़ते मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समाचार एजेंसी IANS के साथ एक बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन की पूरी स्वास्थ्य प्रणाली ढहने की कगार पर पहुँच गई है, जहाँ सैकड़ों तरह की दवाओं और मेडिकल सप्लाई की भारी कमी है।

विज्ञापन

राजदूत शवेश ने बताया कि हालात इतने गंभीर हैं कि हजारों सर्जरी टाल दी गई हैं। उन्होंने कहा, "मैंने लगभग दो महीने पहले ही ये बात कही थी कि लगभग 11 हजार सर्जरी को पहले ही स्थगित की गई है।"

स्वास्थ्य संकट और ज़मीनी हकीकत

राजदूत ने बताया कि इजरायली सेना और यहूदी बसावटों के हमलों में सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। जब उनसे मिडिल ईस्ट पीस प्रोसेस के लिए यूएन के डिप्टी स्पेशल कोऑर्डिनेटर की चेतावनी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "उन्होंने एक बहुत जरूरी मुद्दे का जिक्र किया। वह इस बारे में बात कर सकते हैं कि फिलिस्तीन में क्या हुआ और क्या हो सकता है... लेकिन जमीनी हकीकत को बदलने के लिए, राजनीतिक कार्रवाई की जरूरत है।"

भारत के स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा

राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शवेश ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को फिलिस्तीनियों के लिए भी एक 'बड़ा दिन' बताया। उन्होंने कहा, "फिलिस्तीनी लोग बहुत पहले भारत के स्वतंत्रता संघर्ष से प्रेरित थे। हम जवाहरलाल नेहरू, महान नेता महात्मा गांधी और बेशक, महान शहीद भगत सिंह से प्रेरित थे। एक दिन हम भी भारत की तरह ही आजादी हासिल करेंगे।"

गाजा और वेस्ट बैंक की स्थिति

राजदूत ने वेस्ट बैंक की स्थिति पर जोर देते हुए कहा कि वहां के लोग हर दिन दर्जनों हमलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वेस्ट बैंक में भी, जहां कोई हमास नहीं है और कोई जंग नहीं है, हम कट्टरपंथी यहूदियों और इजरायली सेना के हाथों रोजाना हमले का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि गाजा पट्टी में कोई वास्तविक युद्धविराम नहीं है और वहां कई बच्चे मारे गए हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →