बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाकिस्तान नें ईरान के राजदूत को समन भेजा

पाकिस्तान नें अपने सैनिकों पर हुए हमले के लिए ईरान के राजदूत मेहदी हुनरदूस्त को समन भेजा है।

पाकिस्तान नें ईरान के राजदूत को समन भेजा
पाकिस्तान नें अपने सैनिकों पर हुए हमले के लिए ईरान के राजदूत मेहदी हुनरदूस्त  को समन भेजा है। पाकिस्तान नें कहा है की ईरान की तरफ़ से हुए आतंकी हमले में उसके 6 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को पाकिसातन ईरान सीमा पर गश्त कर रहीं फ्रंटियर कोर के काफिले पर 30 आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। pakistan summoned irans ambassador to protest on terror attack 1 पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय नें कहा है की आतंकियों नें हमला करने के लिए ईरानी सीमा का इस्तेमाल किया था। मंत्रालय नें कहा की आतंकियों को हमले के लिए दिशा-निर्देश ईरान के अंदर से मिल रहे थे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय नें अपने ऊपर हुए आतंकी हमलों के लिए ईरान से आतंकियों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाने की मांग की है। पहले भी कई हमले हुए पाकिस्तान पर ईरान की तरफ़ से ऐसा पहली बार नहीं है जब ईरान की तरफ़ से पाकिस्तान पर कोई हमला हुआ हो, आपको बता दें की पहले भी ईरान की तरफ़ से आतंकियों नें ऐसे ही हमले करके पाकिस्तान सौनिकों की जान ली है। कई बार ईरान की फौज नें भी पाकिस्तान की फौज पर मोटार दागे है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →