अब सर्दी-बुखार की तरह गोली खाने से ठीक हो जाएगा कोरोना! फाइजर सीईओ बोले-अगले साल आ जाएगी दवा

535
अब सर्दी-बुखार की तरह गोली खाने से ठीक हो जाएगा कोरोना! फाइजर सीईओ बोले-अगले साल आ जाएगी दवा

अब सर्दी-बुखार की तरह गोली खाने से ठीक हो जाएगा कोरोना! फाइजर सीईओ बोले-अगले साल आ जाएगी दवा

कोरोना संकट से जूझ रही पूरी दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना की वैक्सीन बना चुकी दवा कंपनी फाइज़र ने बताया है कि वह अगले साल तक कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा भी तैयार कर लेगी। यह बयान खुद कंपनी के सीईओ ऐल्बर्ट बॉर्ला ने दिया है।

ऐल्बर्ट ने बताया कि उनकी कंपनी फिलहाल दो ऐंटीवायरल बनाने पर काम कर रही है। इनमें से एक ओरल होगी तो दूसरी इंजेक्शन के जरिए दी जाने वाली।

सीएनबीसी को दिेए एक इंटरव्यू में ऐल्बर्ट ने कहा, ‘हम दो एंटीवायरल बनाने पर काम कर रहे हैं। एक ओरल और दूसरी टीके के तौर पर दी जाने वाली। वैक्सीन से ज्यादा महत्वपूर्ण दवा है क्योंकि इसके कई फायदे हैं। इनमें से एक फायदा यह है कि आपको इलाज के अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा और आप घर पर ही दवा खा सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर सब सही रहा और नियामकों ने समय से इस दवा को मंजूरी दे दी तो यह इस साल के आखिर तक उपलब्ध हो जाएगी।’ ऐल्बर्ट ने यह भी कहा कि एंटीवायरल दवा कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट्स पर भी असरदार होगी।

बता दें कि अभी तक कोरोना के इलाज में सिर्फ एक ही एंटीवायरल दवा को मंजूरी मिली है, वह है रेमडेसिविर। रेमडेसिविर को Gilead Sciences ने बनाया है। अभी अमेरिका में जिन दो टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है उनमें से एक फाइजर भी है।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से ठीक होने के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं ?

Source link