मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कोई भी सरकार हवा को बेहतर नहीं बना सकती है- बीजेपी

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में दूषित हवा से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

कोई भी सरकार हवा को बेहतर नहीं बना सकती है- बीजेपी
देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में दूषित हवा से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि कोई ठोस कदम उठाये लेकिन सरकार बेतुके बयानबाजी करती नजर आ रही है। आइये खबर पर एक नजर डालते हैं..... आपको बता दें कि दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर सहयोग मांगा था, जिसपर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल को खत लिखकर जवाब दिया है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली की हवा बहुत ही ज्यादा दूषित हो गई है, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। vbgd सरकार हवा ठीक नहीं कर सकती है- खट्टर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के सहयोग पर हरियाणा के सीएम ने दो टूक में कहा कि कोई भी संस्था, व्यक्ति या सरकार हवा की गुणवत्ता बेहतर नहीं कर सकती है। ये भी पढ़े-NGT की शर्तों के बाद दिल्ली सरकार का ODD-EVEN लागू करने से इनकार खट्टर के इस बयान पर सियासी हलचलें तेज हो सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के साथ साथ आस पास के राज्यों के सरकारों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार पर एनजीटी की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वो जल्दी से जल्दी कोई ठोस कदम उठाये।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →