Nitish Kumar: ‘आधी आबादी के लिए वो देवता है’, मंत्री शीला मंडल के बयान से बीजेपी को लगी मिर्ची
बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि महिलाओं के लिए नीतीश कुमार भगवान के समान हैं। आधी आबादी के लिए देवता हैं। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का उन्होंने प्रावधान किया, जिसे दूसरे राज्यों ने भी लागू किया। मंत्री के बयान पर बीजेपी के नेताओं ने भी सरकार की कई खामियों को गिना दिया।
देवता से सीएम नीतीश की तुलना
बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना देवता से कीं । मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के लिए जो काम किए हैं, वो आधी आबादी के लिए देवता हैं। जब इतिहास की रचना होगी तो नीतीश जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। महिलाओं को उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। जीविका दीदियों के लिए कई योजनाएं चलाई। अब दूसरे राज्य के लोग उसका नकल कर रहे हैं।
उन्हें इंसान ही रहने दीजिए- BJP
मंत्री शीला मंडल के बयान पर बीजेपी का भी रिएक्शन आया। उसने कहा कि शराब से मौतें हो रही हैं, अपराधी बेलगाम हैं। ऐसे में उन्हें इंसान ही रहने दीजिए भगवान मत बनाइए। तुलना ही करना है तो यमराज से कर सकते हैं। वहीं, शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री का विश्वास जनता के लिए काम करने में रहता है, वो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर रहते हैं। हमारे नेता किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। कई योजनाएं पूरे देश में मिसाल बन चुकी हैं।
शराबबंदी और अपराध की दिलाई याद
शीला मंडल के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भगवान नहीं इंसान रहने दीजिए। बालू और दारू के नाम पर गरीबों का दोहन हो रहा है। पुलिसिया जुल्म के शिकार हो रहे हैं। जिस तरह से अपराध बढ़ा है, जिस तरह से रोज धांय-धांय और ठांय-ठांय हो रहा है लोग मारे जा रहे हैं। अब नीतीश कुमार को भगवान नहीं यमराज कहा जा सकता है। शराबबंदी के नाम पर गरीब लोगों को जेल में ठूंसा गया है। जहरीली शराब से ना जाने कितने बच्चे अनाथ हुए हैं और कितनी महिलाएं विधवा हुई।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप