शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कोर्ट में निर्भया की मां हुई भावुक,डेथ वारंट की अपील

निर्भया की माँ ने चारों दोषियों के लिए तुरंत नया डेथ वॉरंट जारी करने की मांग करते हुए बुधवार को कोर्ट में रो पड़ीं।

कोर्ट में निर्भया की मां हुई भावुक,डेथ वारंट की अपील

निर्भया की माँ ने चारों दोषियों के लिए तुरंत नया डेथ वॉरंट जारी करने की मांग करते हुए बुधवार को कोर्ट में रो पड़ीं। निर्भया की मां ने जज से कहा कि वह सात साल से न्याय का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन

निर्भया की माँ ने जज से कहा ,'मैं हाथ जोड़कर मांग कर रही हूं कि दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट जारी किया जाए।' वह बाद में कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए भी रो पड़ीं।

निर्भया के माता-पिता और दिल्ली सरकार की याचिका पर बुधवार को दिल्ली की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी।कोर्ट में मौजूद निर्भया की मां सुनवाई के दौरान काफी भावुक दिखीं।

सुनवाई के दौरान निर्भया के पिता ने जज से कहा कि अगर आज दोषियों को वकील दिया जाता है तो यह निर्भया के साथ अन्याय होगा। जज ने इस पर कहा कि कानून ने दोषियों को कुछ अधिकार दे रखे हैं। उन्हें वे अधिकार लेने न दिए जाएं, तो फिर अन्याय होगा।

कोर्ट ने हाई कोर्ट के पांच फरवरी के आदेश का संज्ञान लिया था, जिसमें दोषियों को एक हफ्ते के अंदर अपने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी। अदालत ने कहा था, ‘दोषियों को ऐसे में फांसी देना पाप होगा, जब कानून उन्हें जीने का अधिकार देता है।

imgpsh fullsize anim 3 8

यह भी पढ़ें :कोर्ट ने कहा एक साथ होगी निर्भया दोषियों को फांसी

इस पर जज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निर्भया की माँ से कहा इस मामले पर मंगलवार को हुई सुनवाई में भी निर्भया के माता-पिता ने अदालत से कहा था कि दोषी करार दिए गए आरोपी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं।

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →