मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म में मचाया गदर

नई भोजपुरी फिल्म 'जय वीरू'  का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निरहुआ की फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते धमाका कर दिया है.

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म में मचाया गदर

नई भोजपुरी फिल्म 'जय वीरू'  का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निरहुआ की फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते धमाका कर दिया है. निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्‍म का ट्रेलर, वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड अपने यूट्यूब  चैनल पर जारी किया है, जिसे कुछ ही घंटो में लाखो व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

बता दे कि 'जय वीरू'  एक बेहद इंटरटेनिंग रोमांटिक, कॉमेडी और एक्‍शन वाली फिल्‍म है. इसमें जहां एक ओर निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे  का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है, वहीं हैदराबाद के सुपर स्‍टार मस्‍त अली और निशा सिंह की जोड़ी भी काफी आकर्षक लग रही है.

Bhojpuri Movie 1

13 जून को यह फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, ट्रेलर को मिले रिस्‍पांस के बाद फिल्‍म के निर्माता नासिर जमाल और इरफान जफर ने खुशी जाहिर की और कहा कि हमने बेहद अच्‍छी फिल्‍म बनाई है, जिसकी एक झलक ट्रेलर के जरिये देखा जा सकता है इस फिल्म के ट्रेलर के बाद इस फिल्म पर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है.

निरहुआ की फिल्‍म जय वीरू'  का इंतजार पूरी इंडस्‍ट्री को है, जिसकी शूटिंग हैदराबाद फिल्‍म सिटी में हुई है. 'जय वीरू' के निर्माता नासिर जमाल और इरफान जफर हैं. फिल्‍म के लेखक - निर्देशक सुब्‍बा राव गोसांग हैं.  

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →