शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

9 महीने की बच्ची के साथ किया ऐसा काम सुनकर कांप जाएगी रूह

अपराध से जुड़ी घटनाऐं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लोगों के अन्दर हैवानियत इस कदर समा गई है कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते है.

9 महीने की बच्ची के साथ किया ऐसा काम सुनकर कांप जाएगी रूह

अपराध से जुड़ी घटनाऐं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लोगों के अन्दर हैवानियत इस कदर समा गई है कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते है. मामला तेलंगाना के वारंगल का है जहां पर एक 9 महीने की बच्ची के साथ ऐसा घिनौना काम किया है कि सुनते ही लोगों की रूह काप जाएगी.

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को बलात्कार की कोशिश के बाद नौ महीने की एक बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 9 माह की बच्ची अपने माता-पिता के साथ छत पर सो रही थी. आरोपी उसे वहां से उठाकर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया. जब बच्ची ने रोना शुरू किया तो आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए उसका गला घोंट दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई.


वहीं सुबह माता-पिता ने जब बच्ची को अपने पास नहीं पाया, तो पुलिस को उसके लापता होने की खबर दी. पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी का पता लगाया और उसके पास से बच्ची को बरामद कर लिया.

imgpsh fullsize anim 57 1


पुलिस ने बताया कि बच्ची बरामद होने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया . जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पीड़िता के शरीर को एक स्टेट अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया था. उसका बलात्कार हुआ था या नहीं ये बच्ची की अटॉप्सी के बाद ही मालूम पड़ेगा. साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपी की उम्र लगभग 28 साल की है और वह मजदूरी करता है.

यह भी पढ़ें : नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश
फिलहाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
कोई भी इस बात का अंदाजा भी नही लगा सकता है कि सोते हुए मां-बाप से बच्ची को चोरी छुपे घर से ही उठाकर उसके साथ इतनी शर्मसार कर देने वाली घटना को कोई व्यक्ति इस कदर अंजाम दे सकता है. ऐेसे में एक सवाल यह उठता है कि इतना होने के बाद भी सरकार और पुलिस क्यों चुप है क्या ऐसे आरोपियों को कोई ऐसी सजा मिलेगी, जिससे कोई भी इस तरह के काम को करने से पहले हजार बार सोचे.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →