शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नेल्सन मंडेला की जन्मतिथि आज, रंगभेद के खिलाफ उठाई थी आवाज

आज यानी 18 जुलाई 2019 को नेल्सन मंडेला की 101वीं जन्मतिथि है। उनका जन्म 18 जुलाई 1918 में दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में हुआ था।

नेल्सन मंडेला की जन्मतिथि आज, रंगभेद के खिलाफ उठाई थी आवाज

आज यानी 18 जुलाई 2019 को नेल्सन मंडेला की 101वीं जन्मतिथि है। उनका जन्म 18 जुलाई 1918 में दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में हुआ था। उन्हें इस देश का गांधी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने गांधी के बताए अहिंसा के रास्ते पर चलकर रंगभेद के विरूद्ध लड़ाई लड़ी थी।

विज्ञापन

पहले अश्वेत राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका में बरसों से चली आ रही रंगभेद की कुरीति के विरूद्ध जंग लड़ने के बाद मंडेला साल 1994 में राष्ट्रपति बने। वह अश्वेत के तौर पर इस देश के पहले राष्ट्रपति थे।

Nelson Mandela 1

उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें

1- पूरा नाम- नेल्सन मंडेला का पूरा नाम होलीसाजा मंडेला (Rolihlahla Mandela) था। स्कूल के दिनों में एक शिक्षक ने उनके नाम में नेल्सन जोड़ा। तब से वह नेल्सन होलीसाजा मंडेला हो गए।

Nelson Mandela 2

2- तीन शादियां- इनकी पहली शादी 1944 में एवलिन मेस नाम की एक नर्स से हुई थी। उनसे मंडेला को दो बेटा और दो बेटियां हुईं। एक बेटी की पैदा होते ही मौत हो गई था। इसके बाद मंडेला और मेस 1955 में अलग हो गए। तीन साल बाद औपचारिक रूप से उनका तलाक हो गया। 1958 में मंडेला की शादी सामाजिक कार्यकर्ता विनी मेडिकिजेला से हुई। विनी से मंडेला को दो बेटियां हुईं। जेल से छूटने के छह साल बाद मंडेला का विनी से भी तलाक हो गया। 1998 में उन्होंने ग्रेस मैसल से शादी की। ग्रेस मैसल से उनकी आखिरी शादी थी। ग्रेस मैसल की शादी पहले मोजांबिक के राष्ट्रपति सैमोरा मैसल से हुई थी। 

Nelson Mandela 4

3- ऑफर ठुकराया- यह शायद कम ही लोग जानते हैं कि मंडेला ने जेल से रिहा होने का ऑफर ठुकराया दिया था। उन्हें तीन जेल से रिहा होने का ऑफर मिला था जेल से रिहा किए जाने की शर्त उनको मंजूर नहीं थी। शर्त के मुताबिक, उनको अपनी पहले की गतिविधियों को गलत करार देना था

4- आत्मकथा लिखी-  मंडेला 1962 से 1990 तक जेल में रहे। इस दौरान उन्होंने गुप्त रूप से अपनी जीवनी लिखी। जेल में लिखी गई उनकी जीवनी 1994 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुई। पुस्तक का नाम था 'लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम'।

5- 18 जुलाई को मंडेला डे-  मंडेला के निधन से चार साल पहले 18 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका में मंडेला डे मनाना शुरू हुआ। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के लोग बड़े पैमाने पर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होते थे। वे विश्व शांति के लिए काम करते थे। 

ये भी पढ़ें : जानिए, कौन हैं कुलभूषण जाधव और पाकिस्तान की गिरफ्त में कैसे पहुचे?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →