NEET UG 2026- राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज: देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम के लिए प्रशासन अलर्ट, जानिए कब बंद होगी एंट्री – Kota News

0
NEET UG 2026- राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज:  देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम के लिए प्रशासन अलर्ट, जानिए कब बंद होगी एंट्री – Kota News

NEET UG 2026- राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज: देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम के लिए प्रशासन अलर्ट, जानिए कब बंद होगी एंट्री – Kota News


देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘नीट-यूजी 2026’ आज (रविवार) देशभर में होगा। राजस्थान के 27 जिलों में बनाए गए 611 केंद्रों पर करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और ड्रेस कोड की सख्त गाइडलाइन जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से ही रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया है। 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। 180 सवाल, 720 नंबर का होगा पेपर नीट में इस बार बायोलॉजी का पलड़ा भारी रहेगा। पेपर का पैटर्न कुछ इस प्रकार है- बायोलॉजी: 90 सवाल (सबसे अधिक वेटेज) फिजिक्स: 45 सवाल केमिस्ट्री: 45 सवाल कुल प्रश्न: 180 सवाल (समय: 180 मिनट) मार्किंग: हर सही सवाल पर 4 अंक मिलेंगे। इस बार लड़कियां आगे, 13.32 लाख फीमेल कैंडिडेट्स देशभर में इस बार कुल 22.79 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले बढ़त दर्शाता है। खास बात यह है कि इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। फीमेल कैंडिडेट्स: 13.32 लाख मेल कैंडिडेट्स: 9.46 लाख छात्रों को राहत: बायोमेट्रिक फेल होने पर दे सकेंगे लिखित अंडरटेकिंग अक्सर तकनीकी खराबी के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में होने वाली देरी से छात्र परेशान होते थे। इस बार NTA ने बड़ी राहत दी है। अगर तकनीकी कारणों से बायोमेट्रिक नहीं हो पाता है, तो छात्र एक लिखित अंडरटेकिंग देकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि, फ्रिस्किंग (तलाशी) और CCTV से निगरानी पहले की तरह सख्त रहेगी। जयपुर, कोटा और सीकर प्रमुख केंद्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में हैं। कोटा और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। हेल्पलाइन: कोई समस्या हो तो यहां करें संपर्क NTA ने परीक्षार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। छात्र ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in चेक करते रहें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News